लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 15:26 IST

शाहरुख खान बॉलीवुड के अकेले ऐसे स्टार हैं जिसकी फिल्म ने देशभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। दुनिया भर में 'पठान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंचने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिएकहा- मेरी व्यक्तिगत पसंद कम होती जा रही हैंकहा- अब मुझे वह किरदार निभाना पसंद है जो मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि मैं निभाऊं

नई दिल्ली: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अब भी तगड़ी कमाई कर रही है। 25 जनवरी को रिलूज हुई 'पठान' लगभग एक महीने बाद भी नई फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है। 'पठान' की सफलता से उत्साहित शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और अपने फैंस से बात चीत करते रहते हैं। इसी क्रम में शाहरुख ने ट्विटर पर अपने प्रशंसको के कुछ सवालों का जवाब दिया।

शाहरुख से एक फैन ने पूछा कि आपने अपने पूरे करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। क्या कोई विशेष किरदार या शैली है जिस पर काम करना आप सबसे ज्यादा पसंद करते? जवाब में शाहरुख ने लिखा, "अब मुझे वह किरदार निभाना पसंद है जो मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि मैं निभाऊं। मैं एक एक्टर के रूप में विकसित हुआ हूं। मेरी व्यक्तिगत पसंद कम होती जा रही हैं।"

एक प्रशंसक ने शाहरुख से कहा कि दिवंगत अभिनेता इरफान ने एक बार कहा था कि हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं है। जवाब में शाहरुख ने कहा, "मैं उन्हें याद करता हूं, वह एक प्रिय दोस्त थे।" शाहरुख ने कुछ मजेदार जवाब भी दिए। एक फैन ने पूछा कि क्या आपका कोई लकी नंबर है?  जवाब में शाहरुख ने कहा कि फिलहाल तो 1000 से उपर का हर नंबर उनका लकी नंबर है।

दरअसल 'पठान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंचने वाली है। शाहरुख ने इसी को ध्यान में रखकर ये जवाब दिया। अगर 'पठान' फिल्म की बात करें तो भारत मे 'पठान' की कमाई 512 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये शाहरुख की पिछली पांच फिल्में जीरो, जब हैरी मेट सेजल, रईस, डियर जिंदगी, और फैन की कुल कमाई से भी ज्यादा है। इन फिलिमों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये कमाए थे। दुनिया भर से पठान की कमाई 988 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

अब शाहरुख खान बॉलीवुड के अकेले ऐसे स्टार हैं जिसकी फिल्म ने देशभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।  पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये कमाए थे और केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया था। शाहरुख खान की पठान ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाहुबली की कुल कमाई 510.99 करोड़ रुपये थी। पठान का सभी भाषाओं में देश में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 512 करोड़ रुपये हो गया है।

टॅग्स :शाहरुख खानइरफ़ान खानट्विटरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम