लाइव न्यूज़ :

IPL 2024 की ट्रॉफी संग शाहरुख खान और गौरी खान ने दिए पोज, जश्न की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: May 28, 2024 16:45 IST

IPL 2024 की ट्रॉफी संग शाहरुख खान और गौरी खान ने दिए पोज, जश्न की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

Open in App
ठळक मुद्देKKR की जीत के बाद शाहरुख खान और गौरी खान और उनकी फैमली ने जीत का जश्न मनायादोनों आईपीएल 2024 की ट्रॉफी पकड़े हुए मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं।शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को आईपीएल 2024 के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया, केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद शाहरुख खान और गौरी खान और उनकी फैमली ने जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही गौरी खान अपने बेटों आर्यन और अबराम और बेटी सुहाना के साथ स्टेडियम में मौजूद थीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फीड पर शाहरुख खान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहरुख और गौरी के चेहरे पर मुस्कान है और दोनों आईपीएल 2024 की ट्रॉफी पकड़े हुए मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, "विजेता @kkriders 

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीर में शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना, अबराम, आर्यन, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, पूजा ददलानी और उनकी बेटी के साथ पोज देते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में शाहरुख खान और पूजा के साथ केकेआर की सह-मालिक जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में शाहरुख खान, पूजा और केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को ट्रॉफी के साथ पोज देते देखा जा सकता है। तस्वीरें शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, "और हम जीत गए!!!!! लव यू @kkriders।

शाहरुख खान की केकेआर की बात करें तो टीम ने एक दशक के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी अपने नाम की। यह आईपीएल में उनकी तीसरी जीत थी। केकेआर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स को हक्का-बक्का कर दिया, मैच एकतरफा नजर आ रहा था, SRH की बैटिंग लाइन-अप को 113 रन पर रोक दिया और जवाब में केकेआर ने केवल 10.3 ओवर में आठ विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

टॅग्स :शाहरुख़ खानगौरी खानगौतम गंभीरजूही चावलाआईपीएल 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?