लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल तो फैन ने दी खास तरीके से बधाई, वायरल हुआ वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2021 12:46 IST

ट्विटर पर  शाहरुख को बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है। यही कारण है कि ट्विटर पर 30 Golden Years of SRK ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच एक फैंस ने शाहरुख खान को खास तरीके से बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर  शाहरुख को बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है ट्विटर पर 30 Golden Years of SRK ट्रेंड कर रहा हैशाहरुख खान ने अपने फैंस का शुक्रियाअदा किया और उनके लिए भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा

बॉलीवुड के किंग खान से मशहूर शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए  हैं। शाहरुख खान ने साल 1992 में दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस लंबे सफर को तय करने पर शाहरुख खान ने अपने फैंस का शुक्रियाअदा किया और उनके लिए भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा। तो वहीं फैंस भी अपने हीरो को अपने-अपने तरीके से बधाइयां दे रहे हैं। 

ट्विटर पर  शाहरुख को बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है। यही कारण है कि ट्विटर पर 30 Golden Years of SRK ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच एक फैंस ने शाहरुख खान को खास तरीके से बधाई दी है। @angielisciousx3(एंजी कॉन्ट्रेरास) के यूजर ने शाहरुख खान को 'कल हो ना हो' के टाइटल सॉन्ग पर एक्ट कर बधाई दी है। खास बात है कि जिस जगह शाहरुख खान के इस गाने को फिल्माया गया था, शाहरुख के फैंस ने भी वहीं इसे शूट किया है। इस वीडियो में दो फ्रेम चलते हैं। एक फ्रेम में ऑरिजिनल सॉन्ग प्ले हो रहा है तो दूसरे में उनके फैंस का क्लिप चल रहा है। 

वीडियो में एंजी कॉन्ट्रेरास नाम की यूजर शाहरुख खान की हर एक मूव को कॉपी कर रही हैं। गाने में जिस समय जैसा सीन प्ले होता है एंजी ने भी उसे ही दोहराया है। शाहरुख को इस खास तरीके से दी गई बधाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। देखें वीडियो 

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने साल 1989 में टीवी शो फौजी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 1992 में ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्टारर दीवाना से फिल्म डेब्यू किया था। अपने करियर के 30 साल पूरे करने के मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को समर्पित एक भावुक नोट लिखा है।

शाहरुख ने लिखा, 'काम कर रहा हूं। और अभी देखा आपका ये ढेर सारा प्यार जो आप 30 साल से मुझ पर लुटा रहे हैं। अभी एहसास हुआ कि आपको इंटरटेन करने की कोशिश करते हुए मैंने अपनी आधे से ज़्यादा ज़िंदगी निकाल दी है। कल थोड़ा वक्त निकालकर आप लोगों से बात करूंगा. इस प्यार के लिए शुक्रिया। इसकी बहुत ज़रूरत थी।' 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!