आर्थिक तंगी से गुजर रही शगुफ्ता अली ने जीने के लिए बेच दी सारी संपत्ति, लोगों से मांगी मदद; कहा- 4 साल से नहीं मिला कोई काम
By अनिल शर्मा | Published: July 6, 2021 12:00 PM2021-07-06T12:00:20+5:302021-07-06T12:51:17+5:30
शगुप्ता ने बताया कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल काम कर चुकी हैं। और पिछले चार सालों से वह आर्थिंक तंगी से गुजर रही हैं। यह संकट तब और गंभीर हो गया जब देश में लॉकडाउन लग गया और इंडस्ट्री में काम ठप हो गया।
लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच आए और अपनी आर्थिक तंगी में जीने की बात कही। उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी। इस बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने भी एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान आर्थिक तंगी में जीने की बात कही है। शगुफ्ता के सामने ये संकट इतना भारी है कि जीने के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति तक बेच दी है। अब जब उनके सामने कुछ विकल्प नहीं बचा तो, लोगों से मदद मांगी है।
स्पॉटबॉय को शगुप्ता ने बताया कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल काम कर चुकी हैं। और पिछले चार सालों से वह आर्थिंक तंगी से गुजर रही हैं। इसके साथ ही वह कई बीमारियों से घिरी हुई हैं। यह संकट तब और गंभीर हो गया जब देश में लॉकडाउन लग गया और इंडस्ट्री में काम ठप हो गया। रिपोर्ट की मानें तो शगुफ्ता ने एक्टर सोनू सूद से भी मदद मांगी है।
शगुफ्ता ने कार और गहने तक बेच दिए
एक्ट्रेस के मुताबिक पिछले चार साल से उनके पास कोई काम नहीं है। जीने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी सारी संपत्ति बेच दी है। शगुफ्ता ने बताया कि उनकी सारी बचत खत्म हो गई है। जीने के लिए अब पैसै नहीं बचे हैं। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने अपनी कार और गहने तक बेच दिए हैं। हालत ये है कि डॉक्टर के पास जाने के लिए रिक्शा लेना पड़ता है।
20 साल से बीमार हैं शगुफ्ता
शगुफ्ता अली ने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कैंसर हो गया। शगुफ्ता अली ने कहा कि कैंसर का पता चला तो मैं जवान थी। हालांकि किसी तरह से उन्होंने कैंसर को मात दी। शगुफ्ता ने बताया कि कैंसर की गांठ का इलाज कराने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई। कहा- मैं पहली बार मीडिया में अपनी इस बीमारी के बारे में बता रही हूं। उन्होंने ये भी बताया कि वह पिछले 20 सालों से बीमार हैं। उन्हें 6 साल से शुगर भी है। इस वजह से उनका पैर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तनाव के चलते उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए हैं।