लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का 93 वर्ष की उम्र में निधन, शनिवार दोपहर होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 23, 2019 10:44 IST

शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं। शौकत आजमी के नाम से भी जानी जाने वाली कैफी ने "बाजार", "उमराव जान" और मीरा नायर की ऑस्कर नामित फिल्म "सलाम बॉम्बे!" में अभिनय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं।

वरिष्ठ अभिनेत्री और शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का शुक्रवार शाम यहां आयु संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। शौकत के दामाद तथा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने उनके निधन की जानकारी दी। उनको शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। अख्तर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के लिये उन्हें आईसीयू में भी रखा गया।"

अमेरिका यात्रा पर गए अख्तर ने कहा, "अंत में उन्हें घर लाया गया। वह अपने कमरे में रहना चाहती थीं, वह एक-दो दिन उसी में रुकी और फिर उनका निधन हो गया। शबाना मुंबई में हैं।" शौकत के पति कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे। वह और उनके पति भाकपा के सांस्कृतिक मंचों, 'इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन' और 'प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन' के जाने-माने नाम थे।

शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं। शौकत आजमी के नाम से भी जानी जाने वाली कैफी ने "बाजार", "उमराव जान" और मीरा नायर की ऑस्कर नामित फिल्म "सलाम बॉम्बे!" में अभिनय किया था।

टॅग्स :शबाना आज़मीजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

भारतलोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में गीतकार जावेद अख्तर हुए भावुक, बोले- 'प्यार करने वालों ने दिया पहला पुरस्कार'

भारतअपनी भाषा और बोली से प्यार कीजिए वर्ना...

बॉलीवुड चुस्कीMAMI Film Festival 2024: शबाना आजमी को वहीदा रहमान ने किया सम्मानित?, 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 110 से ज्यादा फिल्म का प्रदर्शन

बॉलीवुड चुस्कीजावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हुआ हैक, वरिष्ठ बॉलीवुड गीतकार ने कही ये बात, जानें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?