लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: महिला को-स्टार को 'किस' कर चर्चा में आई थीं शबाना आजमी, पहली ही फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2018 09:56 IST

18 सितंबर 1950 को जन्मी शबाना ने 4 दशक तक अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज किया है।

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर: अपने अभियन के दम  पर लाखों दिलों पर राज करने वाली वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी आज 67 साल की पूरी हो गई हैं। 18 सितंबर 1950 को जन्मी शबाना ने 4 दशक तक अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड  पर राज किया है। शबाना आजमी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और आज भी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। 

शबाना ने अपने फिल्मी करियर के शुरु के दिनों में ही साल 1974 में फिल्म अंकुर से एक अनूठी छाप सबके बीच छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग कई किरदार किए।  लगभग 120 हिंदी और बांग्‍ला फिल्‍मों में काम कर चुकी अभिनेत्री शबाना आजमी के अभिनय के कायल लोग आज भी है। ऐसे में आज शबाना आजमी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

पहली फिल्म का तहलका

1974 में शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह हैदराबाद की एक रियल लवस्टोरी थी। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा नौकरानी के किरदार में नजर आईं थी जिसको एक कॉलेज के लड़के से प्यार हो जाता है। फिल्म एक कामर्शिल थी लेकिन फैंस के दिलों में वह घर कर गईं। कहते शबाना मेकर्स की पहली पसंद फिल्म के लिए नहीं थीं। लेकिन कोई और अभिनेत्री ना मिल पाने के कारण ये रोल उनको दिया गया था। फिल्म में उन्होंने करिदार निभाया और वह अपनी पहली फिल्म के लिए 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस' से नवाजी गईं। 

मेकर के साथ था अफेयर

वैसे तो शबाना की जिंदगी एक खुली किताब की तरह से हैं जो है सबके सामने है लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि जावेद से पहले शबाना किसी और के इश्क में गिरफ्तार थीं। कहा जाता है कि  शबाना का फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ लगभग सात साल का लंबा रिलेशनशिप था। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों का रिश्ता एक दिन टूट गया और शबाना ने बाद में जावेद अख्तर के साथ निकाह कर लिया था।

जावेद से शादी

 जावेद ने साल 1972 में ही 17 साल की युवती हनी ईरानी से पहली शादी की थी। शबाना से नजदीकी बढ़ने के साथ ही हनी ईरानी से जावेद के अनबन की खबरें आने लगी और बाद में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद साल 1984 में शबाना से जावेद ने दोबारा निकाह पढ़ लिया। जब इन दोनों ने निकाह किया तो हर कोई चौंक गया था। आज दोनों की शादी को एक लंबा समय हो गया है।

महिला को स्टार को किया किस

हमेशा से हटकर फिल्में करने वाली शबाना आजमी ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'फायर' में लेस्बियन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के उनके किरदार ने हर किसी को चौंका दिया था। फिल्म में उनके अपोजिट नंदिता दास थीं। इस फिल्म को लेकर कहा जाता है कि  उन्होंने ऑनस्क्रीन एक्ट्रेस नंदिता दास को किस भी किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार की सहजादी

 शबाना आजमी को बेहतरीन एक्टिंग के लिए 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।  नेशनल अवॉर्ड दिलवाने वाली फिल्में थीं, अंकुर(1975), अर्थ (1983), खंडहर(1984), पार(1985) और गॉडमदर (1999) थी। ये कहना गलत नहीं होगा कि वह नेशनल अवार्ज की सहजादी हैं।

टॅग्स :शबाना आज़मीबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!