लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर लगे यौन शोषण का आरोप हुआ खारिज, सोशल मीडिया पर ऐसे दी जानकारी

By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2019 12:26 IST

अली ने ना सिर्फ एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया था बल्कि उन फेक अकाउंट्स पर भी केस किया है जिन्होंने उसके खिलाफ तरह-तरह का कैंपेन चलाया।

Open in App

मेरे ब्रदर्र की दुल्हन और अपनी सिंगिग से लोगों के दिल जीतने वाले पाकिस्तानी एक्टर और सिंगह अली जफर पर लगे यौन शोषण के आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। 

#MeToo मूवमेंट के दौरान पाकिस्‍तानी ऐक्‍ट्रेस मीशा शफी ने अली जफर पर सेक्शुअल हरैस्मेन्ट का आरोप लगाया था। उन्होंने एक्टर के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिस पर जफर ने रिऐक्ट करते हुए आरोपों को झूठा बताया था और इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही थी। 

अली जफर ने 27 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते बताया कि उनपर लगे आरोप खारिज हो गए हैं। अली ने लिखा 'मीशा शफी ने जो मुझपर आरोप लगाए थे उसे लेकर मैं कोर्ट गया था। अब कोर्ट ने मेरे इन आरोपों को खारिज कर दिया है। मेरी याचिका पर फैसला करते हुए कोर्ट ने इन आरोपों को खारिज किया है। कोर्ट में दायर किया गया केस मेरा था जिसमें मैंने मीशा पर मानहानी के आरोपों के साथ उनसे मुआवजे की मांग की थी, लेकिन अब वह इससे दूर भाग रही हैं।' 

 

 

 

अली ने ना सिर्फ एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया था बल्कि उन फेक अकाउंट्स पर भी केस किया है जिन्होंने उसके खिलाफ तरह-तरह का कैंपेन चलाया। इस बात की भी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर ही दी। अली ने आगे लिखा, 'मैं एक साल से चुप था जबकि इस दौरान बड़े इवेंट्स पर मेरे खिलाफ घटिया कॉमेंट्स पोस्ट करते हुए कैंपेन चलाया गया। अब वक्त आ गया है कि मैं कानून को फॉलो करते हुए सच को सामने लाऊं।'

अली ने अपने स्टेटस में ये भी लिखा कि मीशा शफी को फेक अकाउंट्स के पीछे छिपने और भागने की जगह सच का सामना करने के लिए कोर्ट आना चाहिए। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच