लाइव न्यूज़ :

दूसरे दिन भी फीकी रही फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कमाई, ये रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

By विवेक कुमार | Updated: August 17, 2018 12:43 IST

फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कहानी पुलिस फोर्स में फैले करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम वीर है और वो एक आर्टिस्ट है।

Open in App

मुंबई, 17 अगस्त: मिलाप झावेरी के डायरेक्शन में बनी जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो चुकी है। 'सत्यमेव जयते' करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन के अलावा मनोज बाजपेयी भी लीड रोल में हैं। अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन बुधवार को 20. 52 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.92 करोड़ कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 28. 44 हो चुकी है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाई करेगी।

बता दें कि सत्यमेव जयते के साथ ही अक्षय की 'गोल्‍ड' भी रिलीज हुई है। गोल्ड की तुलना में जॉन की ये फिल्म कम स्‍क्रीन्‍स पर र‍िलीज होने के बावजूद भी गोल्ड को टक्‍कर दे रही है। वहीं फिल्म 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है। 

फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कहानी पुलिस फोर्स में फैले करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम वीर है और वो एक आर्टिस्ट है। उसकी दुश्मनी पुलिस से है। वो उन्हें मारता है और उन्हें जला देता है।

वहीं उसको पकड़ने का जिम्मा इंसपेक्टर शिवांश (मनोज बाजपेयी) को दिया जाता है।  फिल्म में एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त तरीके से फिल्माए गए हैं। वहीं फिल्म में दो एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और आयशा शर्मा भी हैं। आयशा की ये डेब्यू फिल्म है। लेकिन फिल्म में उनका रोल काफी कम है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?