लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग काउच पर बोलीं सरोज खान- हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 24, 2018 10:48 IST

डांस डायरेक्टर सरोज खान ने कहा कि ये चला आ रहा है, "बाबा आजम के जमाने से...गवर्मेंट के लोग भी करते हैं। तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो?"

Open in App

मशहूर डांस डायरेक्टर सरोज खान ने कास्टिंग काउच (काम के बदले यौन संबंध बनाने) पर विवादित बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सरोज खान ने कहा, "ये चला आ रहा है, बाबा आजम के जमाने से। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। गवर्मेंट के लोग भी करते हैं। तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो? वो कम से कम रोटी तो देती है। रेप करके छोड़ तो नहीं देती।" सरोज खान ने आगे कहा, "ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्या करना चाहती हो। तुम उसके हाथ में नहीं आना चाहती तो नहीं आओगी। तुम्हारे पास आर्ट है तो तुम क्यों बेचोगी अपने आप को? फिल्म इंडस्ट्री को कुछ मत कहना, वो हमारा माई-बाप है। "

 

सरोज खान ने 1983 में तमिल फिल्म थाई वीडू से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिन्दी फिल्म हीरो (1983) थी। उसके बाद नगीना (1986), मिस्टर इंडिया (1987), तेजाब (1988), चांदनी (1989), बेटा (1992), डर 91993), बाजीगर (1993), अंजाम (1994), मोहरा (1994), ताल (1999), देवदास (2002), जब वी मेट (2007), राउडी राठौर (2012) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) जैसी हिट फिल्मों में डांस डायरेक्शन किया है। सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था। उनका मूल नाम निर्मला नागपाल था। उन्होंने शादी से पहले इस्लाम अपना लिया और सरोज खान नाम रखा। 

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा कई बार उठ चुका है। हाल ही में तमिलनाडु की हिरोइन श्रीरेड्डी ने मीडिया के सामने अर्धनग्न होकर इस मुद्दे को दोबारा सतह पर ला दिया। श्रीरेड्डी द्वारा कपड़े उतारने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। श्रीरेड्डी ने राना दग्गुबाती के भाई पर सरकारी स्टूडियो में सेक्स करने का आरोप लगाया था। वहीं एक अन्य तमिल हिरोइन ने श्रीरेड्डी पर ही सेक्स के बदले काम हासिल करने का आरोप लगा दिया था।  

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!