लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने कहा- सरोज खान को नहीं है कोरोना, ठीक होकर जल्द घर लौटने की उम्मीद

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 14:43 IST

कोरियोग्राफर सरोज खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों से वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने अपील कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कुणाल कोहली ने सरोज खान के बेटे से बात कर उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी दी है। सरोज खान को कुछ दिनों पहले भी सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान ने आखिरी बार कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए कोरियोग्राफी की थी।

दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) को सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र के अनुसार, उन्हें कुछ दिनों पहले भी सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत को लेकर अपडेट दी है। 

कुणाल कोहली ने सरोज खान के बेटे से बात कर उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी दी है। कुणाल कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'राजू खान से अभी बात हुई, जो कि सरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मास्टरजी की तबीयत अब बेहतर है, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें कोरोना नहीं है. वे अब पहले से बेहतर हैं। सरोज खान की सेहत की दुआ करने वाले सभी लोगों को राजू ने शुक्रिया अदा कहा है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द घर वापस लौट आएंगी।'

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज खान के एक करीबी ने बताया, 'कुछ दिनों पहले सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हम उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे, लेकिन शुक्र है कि उन्हें कोरोना वायरस नहीं हुआ है। वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं। आशा है कि कल तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।'

कंगना रनौत की फिल्म के लिए आखिरी बार किया था कोरियोग्राफी 

सरोज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए कोरियोग्राफी की थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' के लिए भी कोरियोग्राफी की थी।

टॅग्स :सरोज खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!