लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह की तरह मोहित रैना कर सकते हैं सुसाइड, दावा करने वाली एक्ट्रेस पर एक्टर ने दर्ज कराई FIR

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 10:54 IST

सारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि मोहित की जान को खतरा है और वे खुदकुशी कर सकते हैं। सारा ने तब सोशल मीडिया पर इसको लेकर ‘मोहित बचाओ’ कैंपेन शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि मोहित की जान को खतरा हैसारा शर्मा खुद को मोहित रैना की शुभचिंतक बताती हैंमोहित ने खुदकुशी करने की खबरों का किया खंडन

बॉलीवुड एक्टर मोहित रैना (Mohit Rainaa) ने तेलुगु अभिनेत्री सारा शर्मा व अन्य चार लोगों के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ये खबर आई थी कि मोहित रैना की हालत ठीक नहीं है। उनकी जान को खतरा है। और वे भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह सुसाइड कर सकते हैं। ऐसी खबरों का मोहित  व उनके परिवार ने खंडन किया था।

सारा शर्मा ने किया था दावासारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया था कि मोहित की जान को खतरा है और वे खुदकुशी कर सकते हैं। सारा ने तब सोशल मीडिया पर इसको लेकर ‘मोहित बचाओ’ कैंपेन भी शुरू किया था। बताते चलें कि सारा शर्मा खुद को मोहित रैना की शुभचिंतक बताती हैं।

सारा शर्मा के दावों के बाद मोहित और उनका परिवार आगे आया और कहा कि वो बिल्कुट फिट और ठीक हैं। इस घटना के बाद मोहित मुंबई के बोरिवली कोर्ट पहुंचे थे कोर्ट के आदेश के बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई।मोहित ने सारा शर्मा और उनके तीन दोस्तों प्रवीण शर्मा, आशीव शर्मा और मिथिलेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धमकाने, पुलिस को गलत जानकारी देने और फिरौती मांगने का केस किया है। 

खुदकुशी करने की अफवाहों पर मोहित ने कही ये बातमोहित रैना ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि फिलहाल मैं कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। इस मामले में मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है। मामला अभी बॉम्बे हाईकोर्ट में हैं इसलिए मैं इसके बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे पाऊंगा। मैं आप सभी के समर्थन और धैर्य के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!