लाइव न्यूज़ :

जानें, कब और किसको देखकर सारा अली खान ने लिया था बॉलीवुड में आने का फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 17, 2018 15:59 IST

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने जा रहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, वह फैंस के बीच छा गई हैं।

Open in App

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने जा रहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, वह फैंस के बीच छा गई हैं। सारा अपनी खूबसूरती के साथ शानदार अभिनय वाली अभी से कही जाने लगी हैं। 

केदारनाथ ऐसे तो 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है लेकिन सारा जो कि पहले से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं ऐसे अब कॉफी विद करण में पहुंची हैं। वह पिता सैफ अली खान के साथ  शो का हिस्सा बनने पहुंची हैं। 

शो के दौरान एक सवाल पर सैफ अली खान ने कहा कि एक बार जब एक कॉन्सर्ट के वर्ल्ड टूर पर सारा उनके साथ थीं। शिकागो में हो रहे कॉन्सर्ट में ऐश्वर्या राय स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और सारा पर्दे के पीछे बैठीं उनकी परफॉर्मेंस और भीड़ को देख रही थीं। जब उन्होंने सैफ की तरफ देखा तो तभी सारा ने कहा, 'यही है जो मैं भी करना चाहती हूं। यही वो दुनिया है जहां मैं रहना चाहती हूं।' इस बात को 20 साल होने वाले हैं लेकिन सारा ने अपना फैसला नहीं बदला। यहीं साफ है कि नन्हीं उम्र में ही सारा ने फैसला ले लिया था कि वह अपना करियर आगे चलकर बॉलीवुड में ही बनाएंगी। 

दोनों पिता और बेटी ने शो को बखूबी इंज्वॉय किया। जब करण जौहर ने उनसे उनका क्रश पूछा तो उन्होंने बताया कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।

बेटी के इस जवाब पर पापा सैफ हैरान हुए पर उन्होंने कहा कि क्या उसके पास पैसा है? अगर पैसा है तो जाओ...इतना कहकर सैफ हंसने लगे। सारा ने इस बात पर पापा को डांट लगाई और बोला कि आपको ऐसी बातें बोलना शोभा नहीं देता। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। 

25 साल की सारा अली खान जल्द ही फिल्म केदारनाथ में नजर आएंगी। इनके ऑपोजिट इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिल्म केदारनाथ में हुई त्रासदी पर बनी एक लव स्टोरी है। 

टॅग्स :सारा अली खानकेदारनाथ (फिल्म)सैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?