लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल हुईं सपना चौधरी को मिल सकता है विधानसभा का टिकट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2019 08:33 IST

कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना को दिल्ली विधानसभा से बीजेपी टिकट दे सकती है। हाल ही में सपना ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। सपना दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं।

अपने डांस से लोगों को कायल करने वाली एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। मशहूर सपना ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। अब कहा जा रहा है कि सपना दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना को दिल्ली विधानसभा से बीजेपी टिकट दे सकती है। बीजेपी की सदस्यता अभियान के प्रमुख शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली के प्रमुख मनोज तिवारी समेत पार्टी के कई बडे़ नेताओं के सामने सपना ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 

हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि वह दिल्ली के किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, हाल ही में सपना ने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी बस पार्टी के लिए काम करेंगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या बीजेपी उनको मैदान में उतारने के मना पाती है या फिर नहीं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी सपना ने दिल्ली में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। उनके रोड शो और सभाओं में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली थी। 

सपना चौधरी को उनके डांस के लिए और जाना जाता है। वहीं बिग बॉस में एंट्री के बाद सपना की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा हो गई है। सपना फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं।

टॅग्स :सपना चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सपना चौधरी ने माधुरी स्टाइल में किया डांस, लहराया काले रंग का दुपट्टा, देखें वीडियो

भोजपुरीसपना चौधरी की बायोग्राफी पर विनय भारद्वाज संग महेश भट्ट कर रहे काम, टीजर हुआ आउट

ज़रा हटकेVIDEO: 'तेरी आख्या का यो काजल...', सपना चौधरी के हरियाणवी सॉन्ग में एम्स्टर्डम की सड़कों पर जमकर झूमे लोग

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहे हरियाणवी गायक राजू पंजाबी, 40 साल की उम्र में हुआ निधन

टीवी तड़कासिर पर पगड़ी बांधे सपना चौधरी ने दिखाया अपना हरियाणवी अंदाज, तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?