लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस 'संजू' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, रणबीर की पहली फिल्म 500 करोड़ पार

By विवेक कुमार | Updated: July 14, 2018 11:40 IST

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ ने फैस को दीवाना कर दिया है।  संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 'संजू' ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को  295.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक संजू ने अपने पहले वीक में 202. 51 करोड़ और दूसरे वीक 92.67 करोड़ की कमाई की है।  वहीं वर्ल्डवाइड भी संजू दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक  500.43 करोड़ कलेक्‍शन किया है।   

बता दें कि 'संजू' ने  'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी। 

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका में हैं। उनके अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

टॅग्स :संजूरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल