लाइव न्यूज़ :

Sanju Box Office Collection Day 6: छठे दिन फिल्म 'संजू' ने की ताबड़तोड़ कमाई, सलमान को भी छोड़ा पीछे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 5, 2018 18:05 IST

बता दें कि फिल्म 'संजू' 6वें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के 200 करोड़ क्लब वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई: हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' का क्रेज सिनेमाघरों में छाया हुआ है। छठे दिन भी फिल्म संजू ने ताबकतोड़ कमाई की। बता दें कि फिल्म 'संजू' 6वें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के 200 करोड़ क्लब वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। बता दें कि रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन का आंकड़ा बेहतरीन था। वीक डेज की कमाई थोड़ी कम जरुर रही लेकिन फैन्स की भीड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। खबरों की मानें तो जल्द ही संजू 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

अगर कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन शुक्रवार को 34. 75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़ और रविवार के दिन अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 46. 71 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार के दिन फिल्म ने 25. 35 करोड़ रुपए और मंगलवार के दिन यानी 5वें दिन फिल्म ने 22. 10 करोड़ की कमाई की है। फिल्म 'संजू' की कुल कमाई अब तक 167.51 करोड़ रुपए हो चुकी है। 

'संजू' में त्रिशाला का जिक्र ना होने से पापा से क्या नाराज हैं त्रिशाला, सोशल पर पोस्ट की फोटो

बता दें कि 'संजू' ने  'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तो दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी।

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' पर जारी है पैसों की बारिश, 5 वें दिन भी जलवा बरकरार

बता दें कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल