लाइव न्यूज़ :

Sanju Fisrt Weekend Collection: कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, संजू पहले वीकेंड पर 100 करोड़ पार

By विवेक कुमार | Updated: July 2, 2018 11:29 IST

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' 29 जून को रिलीज हुई है। फिल्म में संजय दत्त के जीवन के कई गहरे राज से पर्दा उठाया गया है।

Open in App

मुंबई, 2 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। 29 जून को रिलीज हुई संजय दत्त की जिन्दगी पर बनी 'संजू' फैन्स को काफी पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही 120 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म ने अपने पहले दिन शुक्रवार को 34. 75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़ और रविवार के दिन अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 46. 71 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक संजू की कुल कमाई 120.06 करोड़ की हो चुकी है।उल्लेखनीय है कि संजू तीसरे दिन कमाई के मामले में अब तक सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। संजू ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 46.71 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक बॉलीवुड में बनी किसी फिल्म की तीसरे दिन इतनी बड़ी कमाई नहीं हुई है। केवल बाहुबली 2 ही ऐसी फिल्म है जिसने तीसरे दिन करीब 50 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन बाहुबली एक बॉलीवुड फिल्म नहीं थी। इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तो दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी।

 

राजकुमार हिरानी की 'संजू' में संजय दत्त की ड्रग्स से जंग और मुंबई बम विस्फोट तथा आर्म्स एक्ट में नाम आने  के बाद उन्होंने जो झेला उसे बखूबी दिखाने की कोशिश की है।   परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं।

वहीं मनीषा कोईराला उनकी मां नरगिस दत्त के रोल में हैं। पत्नी मान्यता का किरदार अभिनेत्री दिया मिर्जा निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल भी दिखेंगे।

वहीं अगर रणबीर कपूर के बारे में बात करें तो वह इस फिल्म के बाद  'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।      

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल