लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा के बाद तृप्ति देसाई ने भी किया कंगना रनौत का सपोर्ट, कहा- एक्ट्रेस से तुरंत माफी मांगे संजय राउत

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 15:29 IST

संजय राउत ने कंगना रानौत के लिए गाली-गलौच भरे शब्दों का प्रयोग किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर न सिर्फ उन्हें नसीहतें दी जा रही हैं, बल्कि संजय राउत के लिए #संजय_राउत_माफी_मांगो भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कंगना को लेकर कुछ अपशब्द कहा है।संजय राउत के बयान पर कई लोगों ने एतराय जताया है। इस लिस्ट में अब सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई का नाम भी जुड़ गया है।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत में जमकर बहस हो रही है। दोनों ही एक-दूसरे को लेकर कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कंगना रनौत के उस बयान से हुई थी जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से कर दिया था। इसके बाद संदय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की सलाह दी थी। कंगना ने उनकी सलाह का जवाब फिर एक ट्वीट के जरिए दिया। 

कंगना ने कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आएंगी, अगर दम हो तो रोक कर दिखाए कोई। इसके बाद संजय राउत ने कंगना को लेकर कुछ अपशब्द कहे। संजय राउत के बयान पर कई लोगों ने एतराय जताया है। इस लिस्ट में अब सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई का नाम भी जुड़ गया है। तृप्ति देसाई को संजय राउत की यह हरकत पसंद नहीं आई है। उन्होंने तुरंत ही शिवसेना नेता को एक्ट्रेस से माफी मांगने को कहा है। 

संजय राउत को तुरंत मांगनी चाहिए माफी

तृप्ति देसाई ने संजय राउत की उनके ‘हरामखोर’ वाले पर आलोचना करते हुए कहा कि अगर कंगना रनौत ने कुछ गलत किया है तो कानूनी कार्रवाई करो लेकिन उन्हें धमकी दी जा रही है। तृप्ति देसाई ने कहा, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना को अपशब्द कहा है और माफी भी नही मांग रहे हैं। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए अन्यथा केंद्रीय महिला आयोग को उनपर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। 

दीया मिर्जा ने भी जताई नाराजगी

इससे पहले दीया मिर्जा ने कंगना के सपोर्ट में लिखा, 'संजय राउत के द्वारा शब्द 'हरामखोर' का इस्तेमाल किए जाने का मैं सख्त निंदा करती हूं। सर, आपको पूरा अधिकार है कि आप कंगना ने जो कुछ कहा उस पर नाराजगी जताएं लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।'

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच