लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'आत्मनिर्भर' में खुद अपना रोल करेंगी बिहार की बेटी ज्योति कुमारी, पिता का रोल निभाएंगे संजय मिश्रा

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 08:04 IST

इस फिल्म में लीड रोल खुद ज्योति कुमारी ही निभाने जा रही हैं। वहीं उनके पिता का किरदार दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा प्ले करते नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की इस बहादुर लड़की ज्योति कुमारी पर अब फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है।फिल्म का टाइटल 'आत्मनिर्भर' होगा। इसमें ज्योति अपना किरदार खुद निभाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योति के पिता का किरदार संजय मिश्रा निभाने जा रहे हैं।

लॉकडाउन की वजह से बीमार पिता को साइकिल पर पीछे बैठकार हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा की 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ज्योति कुमारी पर फिल्म बनने जा रही है। ज्योति कुमारी देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी पिछले दिनों जमकर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही। हर कोई ज्योति के सहास की तारीफ कर रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिख रहा है।

बिहार की इस बहादुर लड़की ज्योति कुमारी पर अब फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म का टाइटल 'आत्मनिर्भर' होगा। इसमें ज्योति अपना किरदार खुद निभाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 'वीमेक फिल्म्स' नामक कंपनी बनाने वाली है। कंपनी ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।

25 अगस्त से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योति के पिता का किरदार संजय मिश्रा निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 25 अगस्त 2020 से शुरू होने जा रही है। फिल्म की कहानी रियल स्टोरी बैकड्राप पर होगी। कैसे ज्योति कुमारी के पिता एक्सीडेंट में घायल होने के बाद और बेरोजगार हो गए। बता दें कि ज्योति ने एक बार फिर बड़ा काम कर परिवार के साथ समाज का भी दिल जीत लिया है। ज्योति ने पुरस्कार में मिली राशि में से 50 हजार रुपये खर्च कर अपनी गरीब चचेरी बुआ कविता के हाथ पीले कर सभी को हतप्रभ कर दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!