लाइव न्यूज़ :

संजय लीला भंसाली का अगला धमाका : मीना कुमारी की फिल्म के रीमेक में साथ आएंगे सलमान खान और शाहरुख खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2019 09:16 IST

बॉलीवुड के दो दिग्गज खान यानी सलमान और शाहरुख खान ने लंबे समय से कोई फिल्म साथ नहीं की है

Open in App

बॉलीवुड के दो दिग्गज खान यानी सलमान और शाहरुख खान ने लंबे समय से कोई फिल्म साथ नहीं की है. दोनों एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो में जरूर दिखे, लेकिन बतौर हीरो पूरी फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए फैंस तरस गए हैं. यदि आप भी सलमान और शाहरुख को साथ देखना चाहते हैं तो खुश हो जाइए.

आपकी यह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है. खबरें आ रही हैं कि लंबे अंतराल के बाद सलमान और शाहरुख जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. खबर यह भी है कि भंसाली सलमान को लेकर जो लव स्टोरी बना रहे हैं, यह फिल्म उससे अलग है. खबरों की मानें तो भंसाली इन दिनों एक-दो नहीं बल्कि तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

सलमान खान के साथ वह 'हम दिल दे चुके सनम' का सीक्वल बनाएंगे. इसके अलावा वह 'गंगुबाई' नाम की भी एक फिल्म बना रहे हैं. खबरों की मानें तो भंसाली की तीसरी फिल्म 1952 में रिलीज मीना कुमारी की क्लासिक फिल्म 'बैजू बावरा' की रीमेक होगी.

इसके लिए भंसाली तीन टाइटल रजिस्टर्ड करा चुके हैं और फिल्म का नाम 'बैजनाथ', 'बैजू' और 'बैजू तानसेन' हो सकता है. माना जा रहा है कि इसी फिल्म में भंसाली बॉलीवुड के करण-अर्जुन सलमान और शाहरु ख को कास्ट करेंगे. बता दें कि दोनों सितारे साथ में 'करण-अर्जुन' के अलावा 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'कुछ कुछ होता है' में नजर आ चुके हैं.

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख़ खानसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?