लाइव न्यूज़ :

CAA को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय खान का बयान, एक-दूसरे को धर्म के चश्मे से देखना बंद करें

By भाषा | Updated: February 25, 2020 18:14 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा प्रदर्शन लगातार जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिताब का विमोचन महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा प्रदर्शन लगातार जारी है।

अभिनेता एवं फिल्मकार संजय खान ने सभी भारतीयों से अनुरोध किया कि वे एकदूसरे को धर्म के संर्कीण चश्मे से नहीं देखें। उन्होंने कहा कि सरकार को ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। खान ने ‘अस्सलाम अलैकुम वतन’ नाम की अपनी नई किताब के विमोचन के अवसर पर यह कहा। इसमें भारत की विरासत को आकार देने में मुस्लिमों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है और भारतीय मुस्लिमों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

किताब का विमोचन महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने किया। खान ने कहा, ‘‘भारतीय मुसलमान के तौर पर हमें गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। सशक्तिकरण और जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए क्योंकि दुनिया के सभी मुस्लिमों के लिए हम उपलब्धि के दिशासूचक की ओर मार्ग प्रशस्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी मातृभूमि पर पराए नहीं हैं, हम इस मिट्टी के बेटे और बेटी हैं।’’ इस मौके पर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि खान धर्मनिरपेक्ष भारत की विचारधारा को आगे लेकर गए हैं। 

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को मरने वालों की बढ़कर नौ हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत लाया घोषित किया। अधिकारियों ने बताया कि 35 घायल लोगों को भी अस्पताल लाया गया है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!