लाइव न्यूज़ :

बनने जा रहा है 'खलनायक' का सीक्वल, ये एक्टर निभाएगा संजय दत्त का किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: September 20, 2019 16:08 IST

'खलनायक' फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई से फिल्म के राइट्स को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा की संजय दत्त के साथ बाकी कई प्रोड्यूसर ने भी फिल्म के राइट्स के लिए उनसे बात की है।

Open in App
ठळक मुद्दे'खलनायक' फिल्म का डायरेक्टशन सुभाष घई ने किया था।फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त नजर आए थे।

साल 1993 में आई संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक का सीक्वल बनने की खबरें सामने आ रही है। इन दिनों अपनी फिल्म प्रस्थानम की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे संजय दत्त की फिल्म खलनायक सुपर हिट रही। ना सिर्फ फिल्म की कहानी वहीं फिल्म के गानों को भी लोगों का पूरा प्यार मिला था। 

मिड डे की खबर की मानें तो जल्द ही संजय दत्त की फिल्म खलनायक की सीक्वल अनाउंस की जाएगी। जो की संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की ही फिल्म होगी। सिर्फ यही नहीं फिल्म में टाइगर श्रॉफ को कास्ट किए जाने की खबर भी बताई जा रही है। अब देखना होगा फिल्म में संजय दत्त के खलनायक का किरदार, टाइगर कितनी बखूबी निभाते हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर टाइगर को कास्ट करना चाहते हैं। खलनायक फिल्म को डायरेक्टर सुभाष घई ने बनाया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिर पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। हिंदी सिनेमा की ये कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। 

वहीं जब सुभाष घई से फिल्म के राइट्स को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा की संजय दत्त के साथ बाकी कई प्रोड्यूसर ने भी फिल्म के राइट्स के लिए उनसे बात की है। मगर अभी तक डायरेक्टर ने अपने राइट्स किसी को नहीं बेचे हैं। संजय दत्त की प्रस्थानम आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

टॅग्स :संजय दत्तटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस