लाइव न्यूज़ :

इस दुनिया में नहीं रहे ऋषि कपूर संजय दत्त के लिए विश्वास करना मुश्किल, कहा- चिंटू सर की यह सीख हमेशा रहेगी याद

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 21:46 IST

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले उनके कई को-स्टार को तो अभी तक इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर के निधन की सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सूचना दी थी।इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

बॉलीवुड को पिछले कुछ दिनों में दो बड़े झटके लगे हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज इन दोनों ही एक्टर को याद कर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सूचना दी थी। जिसके बाद अमिताभ ने एक भावुक ब्लॉग भी ऋषि की याद में लिखा था।

एक्टर संजय दत्त ने अब ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए संजय दत्त ने ऋषि कपूर को लेकर बड़ी बात कही। तस्वीर में वह ऋषि कपूर और रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने इसके साथ ही कैप्शन लिखा, 'एक बात जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो थी हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ बातें करना! यह मानने में समय लगेगा कि चिंटू सर अब हमारे साथ नहीं हैं। वह हमेशा मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह रहे। विश्वास नहीं कर सकता कि वह चले गए हैं!'

ऋषि के निधन के बाद फिर से इमोशनल हुईं पत्नी नीतू सिंह

ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला। नीतू का ये पोस्ट हर किसी को इमोशनल करने वाला है। नीतू ने ऋषि की एक बेहद खास फोटो शेयर करके उनको याद किया है और कैप्शन लिखा है। नीतू सिंह ने अपने पोस्ट में एचएन अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। साथ ही ऋषि कपूर की फोटो भी शेयर की है। एक फोटो में ऋषि जहां हंसते नजर आ रहे तो वहीं दूसरी फोटो में नीतू सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि परिवार केतौर पर बहुत कुछ खोया है।

टॅग्स :ऋषि कपूरसंजय दत्तबॉलीवुड गॉसिपरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?