लाइव न्यूज़ :

संजना सांघी का कंगना रनौत को जवाब, कहा- किसी को तय करने का अधिकार नहीं कि क्या देर से हुआ है या क्या नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 09:45 IST

'दिल बेचारा' (Dil Bechara) फेम संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के उस सवाल का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने संजना पर #MeToo कैंपेन को लेकर आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजना सांघी ने कंगना रनौत को दिया जवाबसुशांत सिंह और अपने आपको लेकर उठ रहीं अफवाहों पर बोलीं संजना सांघी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) रिलीज हो चुकी है। फैंस को दिवंगत अभिनेता की फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म के जरिए संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। सुशांत के साथ उनके अभिनय की भी फैंस ने जमकर तारीफ की। यही नहीं, दिल बेचारा के साथ मुकेश छाबड़ा ने भी निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। 

#MeToo कैंपन को लेकर संजना सांघी ने बटोरीं सुर्खियां

वहीं, फिल्म के अलावा संजना #MeToo कैंपन को लेकर भी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने संजना पर कई तरह के आरोप लगाए थे। कंगना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस आर्टिकल के साथ संजना को लेकर काफी कुछ लिखा गया था। ट्वीट में लिखा गया था कि कई खबरों में दावा किया गया कि सुशांत ने संजना का रेप किया था, इस तरह की खबरें उस समय आम बात हो गई थीं, तब संजना ने इस बारे में बोलने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जब सुशांत जिंदा थे तब संजना ने उनसे अपनी दोस्ती के किस्से इतनी तल्लीनता से सबको क्यों नहीं सुनाए? मुंबई पुलिस जांच करे। 

संजना सांघी ने कंगना रनौत को दिया जवाब

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऐसे में अब संजना सांघी ने कंगना रनौत को जवाब दिया। उन्होंने जूम टीवी को बताया, 'जो कुछ हुआ उसके बारे में मैंने जरूरत से ज्यादा कहा है। इसके अलावा मैंने एक स्पष्टीकरण दिया है जो पर्याप्त होना चाहिए था। उस समय ये देर से नहीं हुआ। किसी को भी यह तय करने का अधिकार नहीं है कि क्या देर से हुआ है और क्या नहीं। आप अफवाहों को आगे ना बढ़ाएं। अफवाहों को स्पष्ट करना जिम्मेदारी या काम नहीं है। इसलिए, हमें #MeToo कैंपन को "मी टू" कहकर इसकी अवहेलना नहीं करना चाहिए क्योंकि मी टू तब ही है जब कोई वास्तविक मुद्दा होता है।'

सुशांत सिंह राजपूत पर बोलीं संजना

संजना ने ये भी कहा, 'मगर जब दो लोग यह कहना चाहते हैं कि कोई समस्या नहीं है, तो उसे #MeToo कैंपन नहीं कहा जाता है। ऐसी बातें सिर्फ अफवाह हैं और यह अनैतिक रिपोर्टिंग की शक्ति को दर्शाता है। मैं जर्नलिज्म की स्टूडेंट रही हूं। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है और यह वह पत्रकारिता नहीं है जो मुझे सिखाई गई थी। इसलिए मैं इसे #MeToo कैंपन को नहीं देखती। मेरे लिए स्पष्ट रूप से अफवाहों के लिए स्पष्टीकरण देने में देर हो रही है, लेकिन मैंने इसके बाद भी स्पष्टीकरण दिया क्योंकि यह हमारे लिए, सुशांत और मेरे लिए महत्वपूर्ण था।'

टॅग्स :संजना सांघीकंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतदिल बेचारा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?