लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सपनों को पूरा करना चाहती हैं संजना संघी, एक्टर की याद में शेयर किया इमोशनल पोस्ट

By अमित कुमार | Updated: July 14, 2020 15:22 IST

बतौर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी। एक्ट्रेस संजना संघी खुद सुशांत की अदाकारी की बहुत बड़ी फैन रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के एक महीने बाद संजना संघी ने इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते हुए कई सारी बातों का जिक्र किया। एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में उनके साथ संजना सांघी और सैफ अली खान ने काम किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज के लिए तैयार है। 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस संजना संघी ने सुशांत के लिए एक बार फिर इमोशनल पोस्ट लिखा है। सुशांत की मौत के एक महीने बाद संजना संघी ने इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते हुए कई सारी बातों का जिक्र किया। 

एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'सुशांत और मैंने मिलकर कुछ ड्रीम्स देखे थे, जिसे पूरा करने की मेरी कोशिश रहेगी।  इन जख्मों के साथ सुशांत फिल्म के रूप में एक गिफ्ट देकर गए हैं, जो अभी सबको देखना है। कुछ अनसुलझे सवालों के जख्म हमेशा बने रहेंगे और अविश्वाश जो बढ़ता जाएग।  देश के बच्चों के लिए प्लान, उनके भविष्य और उनकी शिक्षा के लिए सुशांत ने जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने की कोशिश रहेगी।'

सुशांत की मौत से संजना सांघी को लगा है गहरा सदमा 

इससे पहले सुशांत के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए संजना सांघी ने लिखा था, ''जो लोग कह रहे थे कि समय घाव को भर देगा, वो झूठ बोल रहे थे। कुछ ऐसा लग रहा है कि घाव ताजा हो रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम साथ में खूब हंसे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे सवाल जिनका जवाब नहीं मिलेगा।' बता दें कि सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में उनके साथ संजना सांघी और सैफ अली खान ने काम किया है।

मुकेश छाबड़ा भी सुशांत को याद कर हुए इमोशनल

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के अजीज दोस्तों में से एक मुकेश छाबड़ा ने उनके लिए कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे पढ़कर आंखें भर आएंगी। मुकेश ने एक्टर की याद में ट्वीट किया है।  मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट में लिखा है, 'एक महीना हो गया है आज, अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा।' मुकेश के इस ट्वीट से उनका दर्द साफ झलक रहा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल