लाइव न्यूज़ :

संजना पांडेय ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले पायदान पर कायम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 19:30 IST

Sanjana Pandey: अभिनेत्री संजना पाण्डेय ने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है और आज वे टीआरपी के आंकड़ों में सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर विराजमान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजना पाण्डेय ने काफी संघर्षों के बाद से इंडस्ट्री में अपना ये मुकाम बनाया है।सप्ताह की जारी टीआरपी सूची में नम्बर 1 पर काबिज रही है।

Sanjana Pandey: कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। आजकल टीआरपी के मामले में भी ऊपरवाला अभिनेत्री संजना पाण्डेय पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। संजना पाण्डेय की एक से बढ़कर एक फिल्मों की हाई होती जा रही टीआरपी तो यही बात साबित कर रही है।

हमेशा लाइम लाइट और ज्यादा तड़क भड़क से दूर रहकर बेहतरीन कन्टेन्ट चुनकर उसपर फिल्में करने वाली अभिनेत्री संजना पाण्डेय ने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है और आज वे टीआरपी के आंकड़ों में सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर विराजमान हैं। मूल रूप से गोपालगंज बिहार की रहने वाली अभिनेत्री संजना पाण्डेय ने काफी संघर्षों के बाद से इंडस्ट्री में अपना ये मुकाम बनाया है।

जहां वे आज गर्व और सम्मान के साथ खड़ी हुई हैं। संजना पाण्डेय की फ़िल्म बहु रानी सास महारानी इस सप्ताह की जारी टीआरपी सूची में नम्बर 1 पर काबिज रही है, वहीं दूसरे नम्बर पर रही है फ़िल्म वैष्णवी। इसके ठीक दो सप्ताह पहले आई फ़िल्म सेनुर ने भी सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया मील का पत्थर गाड़ दिया था जो कि अभी तक के रिकॉर्ड में एक बड़ा मुकाम है ।

उसके बाद आई फ़िल्म कॉरपोरेट बहु ने तो टेलीविजन इंडस्ट्री में तहलका ही मचा दिया था । संजना पाण्डेय अमूमन किसी बड़े स्टार के साथ काम नहीं कि हैं लेकिन उनकी फिल्मों की लगातार मिलती हाई वैल्यू और उच्च रेटिंग वाली टीआरपी ने इंडस्ट्री में यह चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है कि आख़िर इस एक अभिनेत्री की इतनी सारी फिल्में हाई रेटिंग कैसे पा रही हैं .!

इसकी बावत बात करते हुए संजना पाण्डेय कहती हैं कि वे कन्टेन्ट और मेकिंग टीम पर फोकस करती हैं और उनकी फिल्मों में सदैव कन्टेन्ट ही स्टार होता है। उनकी फ़िल्में किसी बड़े स्टार की फिल्मों से कम टीआरपी नहीं देतीं । और वे ऐसी ही विषय का चुनाव करती हैं जिसमें अपनी मिट्टी की खुशबू हो, जिसमें हमारी अपनी संस्कृति को बेहतर तरीके से पर्दे पर परोसा गया हो।

जिसमें हमारी समाज की अच्छाइयां और बुराइयां तालमेल के हिंसाब से दिखाई गई हों। हम सकारात्मक चीजों पर फोकस्ड होकर विषय को प्रधानता देते हैं, यही कारण है कि बार बार लगातार उनकी फिल्में टेलीविजन टीआरपी में सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल करती हैं । संजना पाण्डेय अपनी इस सफलता का सारा श्रेय दर्शकों को देते हुए कहती हैं कि वे सफल होंगी ये जानती थीं।

लेकिन इतने वृहद पैमाने पर दर्शक उन्हें प्यार देंगे इसका अनुमान नहीं था । हमें अपनी संस्कृति पर , अपने दर्शकों की पसन्द पर काफी गर्व है । संजना पाण्डेय बताती हैं कि बतौर अभिनेत्री उनकी पहली फ़िल्म थी लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे , उस दौर में आई इस फ़िल्म ने भी कभी यह नहीं जताने दिया कि संजना पाण्डेय अभिनय की दुनिया मे नया नाम हैं और फ़िल्म बेहद सफल रही थी।

संजना पाण्डेय की हाई टीआरपी वाली फिल्म बहु रानी सास महारानी 2023 की फ़र्स्ट टेलीकास्ट हुई किसी फिल्म की सबसे हाई टीआरपी वाली फिल्म रही थी। फ़िल्म बहु रानी सास महारानी को B4U भोजपुरी के बैनर तले निर्माता नीलाभ तिवारी ने बनाया था जिसके लेखक थे अरविंद तिवारी और निर्देशक थे राजकिशोर राजू प्रसाद।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम