सानिका भोईटे का लेटेस्ट फोटोशूट, मराठी अभिनेत्री के लुक्स हैं बेहद शानदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 15, 2024 03:17 PM2024-01-15T15:17:10+5:302024-01-15T15:20:41+5:30

एक्ट्रेस सानिका भोईटे ने पोरी तुझे नादान, भन्नाट पोरगी, हुरपरी, तुझी माझी यारी, साज तुझा जैसे कई मराठी गानों के म्युझिक अल्बम मे काम किया है। उनके सभी गानों को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Sanika Bhoite's latest photoshoot, the actress's looks are amazing | सानिका भोईटे का लेटेस्ट फोटोशूट, मराठी अभिनेत्री के लुक्स हैं बेहद शानदार

सानिका भोईटे का लेटेस्ट फोटोशूट, मराठी अभिनेत्री के लुक्स हैं बेहद शानदार

पुणे: सानिका भोईटे एक जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस हैं। वह आए दिन अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों में ही लाजवाब लगती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अभी एक शानदार फोटोशुट की तस्वीरे शेअर की हैं। तस्वीरों को उनके चाहने वालों ने ढेर सारा प्यार दिया है। सफेद कलर के ड्रेस में एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्हवर डायमंड इयरिंग्स पहने हुए हैं। आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं।

एक्ट्रेस सानिका भोईटे ने पोरी तुझे नादान, भन्नाट पोरगी, हुरपरी, तुझी माझी यारी, साज तुझा जैसे कई मराठी गानों के म्युझिक अल्बम मे काम किया है। उनके सभी गानों को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फिलहाल सानिका के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फोलोअर्स हैं, इसके अलावा उसके युट्यूबर पर 2 लाख सबस्कायबर्स हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। 

अपने करियर के बारे में अभिनेत्री सानिका भोइटे कहती हैं, "मैं पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र के फलटण गांव से अकेले पुणे आई थी। मैंने 2022 में पुणे में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से बैचरल इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई पूरी की और अब मैं पुणे में रहती हूं। अपनी पढ़ाई के दौरान मैं बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया से आकर्षित हो गई थी।" 

एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने 18 साल की उम्र से इंस्टाग्राम के माध्यम से 22 से अधिक प्रमुख सौंदर्य ब्रांडों के साथ काम किया है। इसके अलावा मैंने कई मराठी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां हम अपना टैलेंट आसानी से लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। ये सफर आसान नहीं था, लेकिन मैं हमेशा ईमानदारी से कोशिश करूंगी। अगर भविष्य में मौका मिले तो मैं निश्चित तौर पर वेब सीरीज में काम करना पसंद करूंगी।"
 

Web Title: Sanika Bhoite's latest photoshoot, the actress's looks are amazing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे