लाइव न्यूज़ :

शोएब मलिक की लाइव चैट पर सानिया मिर्जा ने किया खुलासा, बताया अक्षय कुमार से करना चाहती थीं शादी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 14:46 IST

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने पति क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के लाइव शो में बताया कि उन्हें अक्षय कुमार काफी पसंद हैं और वो उनसे शादी करना चाहती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव चैट के दौरान सानिया और शोएब ने की टांग खिंचाईसानिया मिर्जा को सलमान खान भी पसंद हैं

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार भी ये स्टार कपल सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, शोएब अपनी पत्नी सानिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने काफी सारी मस्ती की। साथ ही, दोनों ने फैंस के साथ कई बातें भी शेयर कीं। 

सानिया मिर्जा को पसंद हैं बाबर आजम

लाइव चैट के दौरान सानिया मिर्जा ने शोएब को बताया कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों में उन्हें  बाबर आजम (Babar Azam) पसंद हैं। यही नहीं, सानिया ने ये खुलासा किया कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से इमाम-उल-हक उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। मालूम हो, लाइव चैट के दौरान दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए नजर आए। 

फिल्म 'मोहरा' के समय से अक्षय कुमार को पसंद कर रही हैं सानिया

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, सानिया ये भी कहती हुई नजर आईं कि उन्हें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी पसंद हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए सानिया ने कहा कि वो अक्षय कुमार से शादी करना चाहती थीं और उन्हें उनकी फिल्म 'मोहरा' के समय से पसंद कर रही हैं। बता दें, शोएब ने सानिया से सवाल किया था कि आप टॉम क्रुज और अक्षय में से किससे शादी करना चाहती हैं? इसपर सानिया ने अक्षय का नाम लिया था।  

टॅग्स :अक्षय कुमारसानिया मिर्ज़ाशोएब मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?