लाइव न्यूज़ :

Sandalwood drug racket: बॉलीवुड ही नहीं कन्नड़ में भी ड्रग्स का साया, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी तलब

By भाषा | Updated: September 3, 2020 21:26 IST

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझती हूं कि एक नागरिक के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं विनम्रतापूर्वक किसी भी पूछताछ में शामिल हो। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं है जिसकी सीसीबी पुलिस जांच कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देइससे पूर्व दिन में अभिनेत्री ने कई ट्वीट कर उन्हें तलब किए जाने की जानकारी दी।साथ ही कहा कि वह तुरंत पेश नहीं हो सकती हैं और उन्होंने सोमवार तक का समय मांगा है। दावा किया है कि उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त हैं।

बेंगलुरुः कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों से जुड़े एक कथित मामले के सिलसिले में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को तलब किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अभिनेत्री ने सीसीबी अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार तक का समय मांगा। हालांकि पुलिस ने उनके इस अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें शुक्रवार को पेश होने के निर्देश दिये। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हां, हमने एक नया नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें कल ही हमारे सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।’’

इससे पूर्व दिन में अभिनेत्री ने कई ट्वीट कर उन्हें तलब किए जाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वह तुरंत पेश नहीं हो सकती हैं और उन्होंने सोमवार तक का समय मांगा है। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझती हूं कि एक नागरिक के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं विनम्रतापूर्वक किसी भी पूछताछ में शामिल हो। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं है जिसकी सीसीबी पुलिस जांच कर रही है।’’

द्विवेदी ने कहा कि उनके वकील उनकी ओर से पुलिस के समक्ष पेश हुए हैं और उनके पेश होने के संबंध में असमर्थता जताई। उनके अनुसार उनके वकीलों ने सोमवार तक का समय मांगा जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। इस बीच मादक पदार्थों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है।’’ उन्होंने बताया कि उसे पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने बेंगलुरु में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर यहां पर गायकों और अभिनेताओं को मादक पदार्थ पहुंचाते थे।

इसके बाद से कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों का इस्तेमाल चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्मकार एवं पत्रकार इंद्रजीत लंकेश इस सिलसिले में सीसीबी को बयान दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त हैं।

टॅग्स :क्राइमकर्नाटकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस