लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, कुत्ते के काटने से हुआ बुरा हाल-करवाना पड़ा ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 15:27 IST

सना मकबूल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक दर्दनाक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कुत्ते के काटने के बाद वह किस तरह के मासिक तनाव से गुजकर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों काफी परेशानी का सामना कर रही हैंएक्ट्रेस कई बेहतरीन छोटे पर्दे के सीरियल्स में काम कर चुकी हैं

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों काफी परेशानी का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस कई बेहतरीन छोटे पर्दे के सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इशान', 'कितनी मोहब्बत 2', 'अर्जुन' और 'आदत से मजबूर' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सना मकबूल ने खुलासा किया है उनके चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया है ।

कुत्ते के काटने के कारण एक्ट्रेस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस कारण से एक्ट्रेस को अपनी सर्जरी करवानी पड़ी है। चेहरे पर कुत्ते की काटने की खबर खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है।

सना मकबूल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक दर्दनाक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कुत्ते के काटने के बाद वह किस तरह के मासिक तनाव से गुजकर रही हैं। पोस्ट में अपने साथ हुए हादसे को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह इससे उबरने की कोशिश भी कर रही हैं। सना मकबूल ने अपने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, मैं ठीक हो रही हूं और अच्छा कर रही हूं। मैं गायब नहीं हुई थी'। सना मकबूल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे पता है कि मैं आपको इसकी देरी से जानकारी दे रही हूं, लेकिन मेरा बड़ी दुर्घटना हो गई थी। एक इंसान और एक कलाकार के तौर पर आपको अपने चेहरे से बहुत प्यार होता है। हालांकि, कुत्ते के काटने से मुझे अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ी। जो लड़की जानवरों से बहुत प्यार करती थी, अब जिंदगी भर के लिए उनसे नफरत करेगी।

सना मकबूल ने अपनी पोस्ट को खत्म करने हुए़ कहा, 'एक बुरी दुर्घटना, जिंदगी भर के लिए निशान छोड़ गई है और अब मैं पूरी जिंदगी डर कर रहूंगी। ये बात सोचते हुए मेरा दिल टूट जाता है कि अब मेरी जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं होगी और यह बात मानसिक तौर पर मुझे परेशान कर रही है। मुझे हिम्मत दिखानी होगी तो मैं इस मुश्किल वक्त में अपनी हिम्मत दिखा रही हूं। जिंदगी के कुछ सिखाने के अपने ही तरीके होते हैं, शो जारी रहना चाहिए।'

सोशल मीडिया पर सना मकबूल के इस दर्दनाक पोस्ट पर उनके काफी फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके साथ हुई इस खतरनाक दुर्घटना के लिए दुख प्रकट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सना मकबूल छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!