लाइव न्यूज़ :

रमजान में सना खान को यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश, एक्ट्रेस ने दिया यूं मुंह तोड़ जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 09:43 IST

सना कुछ दिनों पहले काफी सुर्खियों में रही थीं। सना का उनके बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस के साथ ब्रेकअप हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस फेम सना खान अपनी खास अदाओं के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बिग बॉस फेम सना खान अपनी खास अदाओं के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती भी नजर आती हैं। सना इन दिनों रमजान के महीने में अपना वक्त इबादत में बिता रही हैं। हाल ही में सना  ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह नमाज पढ़ती नजर आई हैं। ऐसे में उनको इस फोटो के बाद ट्रोल करने की कोशिश की गई है। लेकिन एक्ट्रेस ने भी इस पर मुंह तोड़ जवाब दिया है।

सना अपनी इस फोटो में ऊपर वाले से दुआ मांगती नजर आ रही हैंष इस तस्वीर को शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'मैं इस क्षण को केवल और केवल शब्दों में बयां कर सकती हूं कि मैंने वहां कैसा महसूस किया। सबकुछ मेरे दिल में हैं और मन अभी वहां जाने और सुजूद में सर रखकर पश्चाताप करूं। अल्लाह हम सबको अपने घर जाने का मौका दें और सबको नेक हिदायत दे। अमीन सुम्मा आमीन। हम सभी इस रमजान में जाने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन मुझे लगता है कि अल्लाह के पास बेहतर योजनाएं थीं। भीड़ के बीच इस खूबसूरत क्लिक को पाने के लिए मैं भाग्यशाली थी। सना को इस पोस्ट के बाद ट्रोल करने की कोशिश की गई है।  एक यूजर ने सना की पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किया है।उसने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा, 'ये बताओ हज करने के बाद वजह तुम हो जिस्म फरोशी कैसे कर ली। शर्म नहीं आई?' यूजर से इस कमेंट पर सना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सना ने इस यूजर का मुंह तोड़ जवाब दिया है और लिखा है कि अभी तक मेरे हज नहीं हुए है, मुझे लगता है आपको पता नहीं, या घर में बताया नहीं या आपने जानने की कोशिश नहीं की। रमजान में सिर्फ उमराह होता है मेरे भाई। पहले ये सीख लो और समझ लो फिर दूसरी चीजों पे तवज्जों देना। क्योंकि ये ज्यादा जरूरी है।'

सना कुछ दिनों पहले काफी सुर्खियों में रही थीं। सना का उनके बॉयफ्रेंड  मेलविन लुईस के साथ ब्रेकअप हुआ था। सना ने मेलविन पर मारपीट के अलावा और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। सना के कहा था कि मेलविन उनको सलमान से दूर रखना चाहते थे।

 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!