लाइव न्यूज़ :

फिल्मी दुनिया छोड़ सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस से किया निकाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 09:56 IST

कुछ ही दिन पहले इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान करने वाली सना खान ने निकाह कर लिया है। उनके निकाह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने गुजरात के एक मौलान से निकाह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसना खान ने सूरत के एक मौलाना से किया निकाह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलरिपोर्ट्स के अनुसार सना ने ये निकाह गुजरात के सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-6 की कंटेस्टेंट रहीं और सिनेमा के दुनिया को छोड़ चुकी सना खान ने निकाह कर लिया है। उनके निकाह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सना ने ये निकाह गुजरात के सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया।

उन्होंने मुफ्ती अनस नाम के शख्स से शादी की है। बताया जा रहा है कि मुफ्ती गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और इस्लामिक जानकार हैं। 

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार सना को उनके पति से बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान ने मिलवाया था। बहरहाल सना और मुफ्ती अनस के निकाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सना ने गुरुवार को ये निकाह किया। सना सामने आए वीडियो में सफेद रंग के कपड़े और हिजाब पहने नजर आती हैं। साथ ही उनके पति मुफ्ती अनस भी सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए हैं। 

वीडियो में दिखता है कि सना और उनके शौहर हंसते-मुस्कुराते सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं और फिर केक काटते हैं। एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर है, जिसमें सना को निकाह करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में हालांकि सना नजर नहीं आ रही हैं।

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में सना कोरियोग्राफर मेलविन लुइस के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रही थीं। उन्होंने लुइस पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पिछले ही महीने उन्होंने सिनेमा और इंटरटेनमेंट की दुनिया को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 

उन्होंने एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खुशी भरा पल हैं। उन्होंने आगे लिखा, 'अल्लाह मेरी इस यात्रा में मेरी मदद करे। आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।

गौरतलब है कि सना खान के लाखों प्रशंसक रहे हैं। सना ने अपने करियर में 'हल्ला बोल', 'जय हो', 'वजह तुम हो' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में वे काफी लोकप्रिय रही हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया