लाइव न्यूज़ :

समीरा रेड्डी नहीं छुपाती हैं अपने सफेद बाल, जानिए क्यो करती है ऐसा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 15, 2021 13:27 IST

समीरा अक्सर फिटनेस और हेल्थ को लेकर अपने फैंस के साथ एक्सपीरियंस साझा करती हैं। मंगलवार को समीरा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो साझा की। उन्होंने अपने पिता के साथ हुई बातचीत को लेकर एक नोट लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने कहा कि उनके सफेद बालों को लेकर उनके पिता से क्या बातचीत हुईसमीरा रेड्डी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समीरा अक्सर फिटनेस और हेल्थ को लेकर अपने फैंस के साथ एक्सपीरियंस साझा करती हैं। मंगलवार को समीरा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो साझा की। उन्होंने अपने पिता के साथ हुई बातचीत को लेकर एक नोट लिखा। अभिनेत्री ने कहा कि उनके सफेद बालों को लेकर उनके पिता से क्या बातचीत हुई। 

अभिनेत्री ने जो फोटो साझा की है उसमें वह नीली कलर की टी-शर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों को बांधकर रखा है फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनके बाल सफेद रंग के दिख रहे हैं और वह मुस्कुरा रही हैं।

समीरा ने इसके साथ नोट में लिखा है कि मेरे पिता ने पूछा कि मैं अपने सफेद बालों को क्यों नहीं छुपाती हूं वो डरे हुए थे कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे? तो मैंने कहा कि क्या हुआ अगर वह ऐसा करेंगे क्या इसे लगेगा कि मैं बूढ़ी हो गई हूं, सुंदर नहीं हूं, तैयार नहीं हूं, आकर्षक नहीं हूं। मैंने कहा कि मैं इस बारे में पागल नहीं हूं जैसे पहले हुआ करती थी और यह मुक्त होने की आजादी है। 

समीरा ने आगे बताया कि मैं हफ्ते में दो बार बालों पर रंग करती थी ताकि कोई भी सफेद बाल देख ना सके। लेकिन अब मैं अपना टाइम लेती हूं जब मेरा मन करता है रंग चुनती हूं, नहीं करता तो नहीं करती। फिर पिता जी ने कहा कि तुम इस मुद्दे को बदलना चाहती हो तो मैंने कहा क्यों नहीं मुझे पता है कि मैं अकेली नहीं हूं। बदलाव और स्वीकृति तभी शुरू होती है जब पुराने विचारों को तोड़ा जाता है। जब हम सब एक दूसरे को रहने दे सकते हैं तो बाद में विश्वास खुद अपना रास्ता खोजता है। वह किसी मुखोटे आवरण के पीछे छुपा नहीं रहता। मेरे पिताजी इस बात को समझ गए हैं। 

समीरा ने बताया कि एक पिता होने के नाते उन्होंने उनकी भावनाओं को समझा इसी तरह हम हर दिन कुछ सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमें छोटी-छोटी बातों से शांति मिलती है ये वह छोटे कदम है जिनसे हम बहुत ऊपर तक जाते हैं।

टॅग्स :समीरा रेड्डीबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!