लाइव न्यूज़ :

24 घंटे में दो बार एडमिट होने पर एक्ट्रेस का झलका दर्द, कहा-COVID-19 के डर से अस्पताल में नहीं मिली एंट्री, मुझे लगा मैं मर जाऊंगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 12:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट रहीं संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की तबीयत लॉकडाउन के दौरान बीमार हो गई हैंअब खुद एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी दी है

 बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट रहीं संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की तबीयत लॉकडाउन के दौरान बीमार हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति ने दी थी।जानकारी के अनुसार एक रात पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर संभावना को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन सुबह 5 बजे डॉक्टर ने उनको छुट्टी दे दी थी। वो घर भी आ गई थीं। लेकिन बाद में फिर से उनकी हालत खराब हो गई। दोबारा बीमार पड़ने से एक बार फिर से एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

अब खुद एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसाक संभावना का कहना है कि मैं काफी समय खांसी की शिकायत से परेशान हूं, इसको ठीक होने में करीब 20 दिन लगे। जब मुझे कोल्ड खांसी हुई तो मैंने दवा लेकिन इसके बारे में किसी को बताया नहीं क्योंकि लोग इसको कोरोना समझ लेंगें।

रविवार की शाम तक मेरी हालात काफी खराब हो गई थी। अचानक मुझे चक्कर आने लगे मुझे सब कुछ धुंधला दिखने लगा। इसके बाद मेरे पति ने मेरा बीपी चेक किया जो काफी लो था। चक्कर के साथ अचानक मेरे कान में दर्द होने लगा और मुझे बिल्कुल आराम नहीं हो रहा था।

सभी अस्पतालों ने हमें आने से मना कर दिया। लेकिन सोमवार को सुबह 4 बजे, कान का दर्द इतना असहनीय हो गया कि मैंने अस्पताल जाने का फैसला लिया। आगे संभावना ने कहा है कि हमारे लिए सबसे बड़ा सदमा था कि कोई भी अस्पताल मुझे एडमिट करने के लिए तैयार नहीं था। हम लगभग सात अस्पताल गए और हर बार हम एंट्री गेट से ही बाहर आ गए।

इसके बाद जब मुझे अस्पताल में एंट्री मिली थी तो उनको डर था मुझे कोरोना तो नहीं, एक अस्पताल ने मेरा तापमान जांचने के बाद मुझे लिया। मुझे कहा कि मुझे एक ENT specialist से परामर्श करने की आवश्यकता है, जो उनके अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे।

हम फिर से घर के लिए रवाना हो गए और मैं लगभग एक घंटे के लिए सो गई। लेकिन मैं जब उठी तो मैं और भी अधिक दर्द, चिंता और घबराहट में थी। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं, कई डॉक्टरों ने वीडियो पर सजेस्ट किया। लेकिन मुझे अपने मन की शांति के लिए फिजिकली चैक कराने की जरुरत थी

मंगलवार सुबह संभावना डॉक्टर से मिली और  उन्हें भगवान ने भेजा था। उन्होंने मुझे 15 मिनट में अस्पताल पहुंचने के लिए कहा मैं पहुंची। उन्होंने मुझे बताया कि मेरे कान में इंफेक्शन हुआ है जिसकी वजह से ये सब हो रहा था।

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे एक्सपीरियंस ने मुझे सिखाया कि शायद हम कोरोना वायरस से बाद में मरेंगे और बाकी सीरियस हेल्थ इश्यू से पहले। क्या हो आपके घर में बुजुर्ग हो, जिसे इमरजेंसी मेडिकल चेकअप की जरूरत हो। बहुत लोगों को मेरा जैसा एक्पीरियंस हुआ है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच