लाइव न्यूज़ :

आधी रात वीडियो शेयर करके सलमान ने कहा-डर गया हूं...जानें पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 11:26 IST

सलमान और उनका परिवार पनवेल स्थित फार्महाउस में है तो वहीं उनके पिता सलीम खान और सोहेल अकेले घर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं।

कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। ऐसे में सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। हाल ही में सलमान ने सोहेल खान के बेटे निर्वान के साथ का एक वीडियो शेयर किया है।

सलमान और उनका परिवार पनवेल स्थित फार्महाउस में है तो वहीं उनके पिता सलीम खान और सोहेल अकेले घर पर हैं। ऐसे में सलमान ने रविवार रात को एक वीडियो शेयर किया है। सलमान कहते नजर आ रहे हैं कि हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो यहां पर डर गए हैं।

View this post on Instagram

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इसके बाद सलमान निर्वान से पूछते हैं आपने अपने फादर के कब से नहीं देखा है। इस पर जवाब में निर्वान कहते हैं, 'तीन हफ्ते तो हो गए हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'मैंने अपने फादर को तीन हफ्ते से नहीं देखा है क्योंकि हम यहां पर हैं जबकि वो घर पर अकेले हैं।

वहीं, सलमान आगे निर्वान से कहते हैं कि क्या उन्हें वह डायलॉग याद है- 'जो डर गया समझो मर गया।  सलमान कहते हैं, 'ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो।मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?