लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान से होगी पूछताछ? जानें इसकी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2020 10:45 IST

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है, इसे लेकर बांद्रा पुलिस करीब 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो गया हैसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को  एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद कई लोग सवालों के घेरे में आए थे जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ की थी। अब इस  मामले की जांच कर रही पुलिस अपने अंतिम नतीजे पर पहुंच चुकी है।

लेकिन इसी बीच खबरें जोरों पर है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस सलमान खान से पूछताछ कर सकती है। इतना ही नहीं पुलिस सलमान खान को समन भेजकर पूछताछ कर सकती है। हालांकि न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस फिलहाल सलमान से पूछताछ नहीं करने जा रही है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने ऐसी किसी भी खबर से इंकार किया है।

 बताया जा रहा है कि सलमान खान पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बनाने वाले थे लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से फिल्म को टाल दिया। वहीं, सुशांत सिंह की खुदकुशी के बाद से ही ये बात सामने आ रही है कि इंडस्ट्री द्वारा उन्हें कॉर्नर किया गया था

सुशांत की सुसाइड कर रही पुलिस को नहीं मिले सबूत

इस मामले में कई के जवाब दर्ज करने के बाद भी, पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच के लिए जोर दे रही है। राजस्थान पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस केस फाइल को बंद कर देगी। खबरों के मुताबिक, सुशांत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों में केस फाइल को बंद करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की जान दम घुटने के कारण से हुई है। सूत्रों ने कहा कि मुंबई पुलिस को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि हत्या आत्महत्या नहीं थी। सबूतों की कमी और जांच में क्या खुलासा हुआ है, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। इसी वजह से मुंबई पुलिस फाइल को बंद करने के लिए कदम उठा रही है। पूछताछ के दौरान, यह स्पष्ट हो गया कि सुशांत वित्तीय समस्या में था और वह बहुत परेशान था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल