लाइव न्यूज़ :

फिल्म ऊंचाई में काम करना चाहते थे सलमान खान, सूरज बड़जात्या ने एक्टर को इस वजह से किया मना

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 19:00 IST

उंचाई सूरज बड़जात्या के बैनर राजश्री प्रोडक्शंस के तहत बनी 60वीं फिल्म है। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ नीना गुप्ता, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा भी हैं।सलमान खान और सूरज बड़जात्या एकसाथ 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' थी, जिसमें सोनम कपूर लीड रोल में थीं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित उनकी हिट फिल्म मैंने प्यार किया से उन्हें पहचान मिली थी। वहीं, एक नए इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया कि कैसे सलमान खान उनकी अपकमिंग फिल्म उंचाई में उनके साथ जुड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने एक्टर को मना कर दिया।

बता दें कि फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ नीना गुप्ता, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा भी हैं। सलमान खान और सूरज बड़जात्या एकसाथ 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' थी, जिसमें सोनम कपूर लीड रोल में थीं। मगर ऊंचाई में बड़जात्या ने खान के साथ काम नहीं किया।

फिल्म ऊंचाई के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सूरज ने खुलासा किया कि वह उंचाई के लिए एक अलग कास्ट चाहते थे और इसके लिए उन्हें सलमान को ना कहना पड़ा। पिंकविला ने उनके हवाले से बताया, "जैसा कि मैंने कहा- इसमें मैंने सब बंधन तोड़ दिए। एक चार्म था प्रेम रखो तोह चल जाए, लेकिन इसमें सब बंधन तोड़ दिए मैंने।" 

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने सलमान को बोला कि मैं ये फिल्म बना रहा हूं तो उन्होंने कहा कि आप इस फिल्म को बनाने के लिए पहाड़ों पर क्यों जा रहे हैं। क्या मैं ये फिल्म कर सकता हूं? मगर मैंने ही उन्हें मना कर दिया क्योंकि मैं एक अलग स्टार कास्ट चाहता था।" उंचाई सूरज बड़जात्या के बैनर राजश्री प्रोडक्शंस के तहत बनी 60वीं फिल्म है। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!