लाइव न्यूज़ :

स्क्रिप्ट सुनने से पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया को रिजेक्ट' करना चाहते थे सलमान खान, निर्देशक सूरज बड़जात्या ने किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 28, 2022 15:55 IST

सूरज बड़जात्या ने बताया कि भले ही उन्हें लेखन या निर्देशन का कोई अनुभव नहीं था, उनके पिता ने उन्हें एक फिल्म बनाने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान से पहली बार मिलने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए बड़जात्या ने साझा किया कि उनकी लंबाई उन कारकों में से एक थी जो उन्हें हीरो मटेरियल नहीं बनाती थीसलमान खान ने पहले ही फिल्म नहीं करने का फैसला किया थासूरज बड़जात्या अपकमिंग फिल्म उंचाई को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। मगर एक समय ऐसा भी था जब एक्टर ने अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' की कहानी सुनने से पहले ही उसे रिजेक्ट करना चाहते थे। खुद फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में इस विषय पर बात की। 

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया कि भले ही उन्हें लेखन या निर्देशन का कोई अनुभव नहीं था, उनके पिता ने उन्हें एक फिल्म बनाने के लिए कहा था। एक ऐसी फिल्म जिसने बॉलीवुड के सार को बरकरार रखा लेकिन हॉलीवुड की ग्रीस और सैटरडे नाइट फीवर को भी चित्रित करे। फिल्म के लिए कास्टिंग करते समय वे नए चेहरे चाहते थे।

सलमान खान से पहली बार मिलने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए बड़जात्या ने साझा किया कि उनकी लंबाई उन कारकों में से एक थी जो उन्हें हीरो मटेरियल नहीं बनाती थी। इसके अलावा सलमान खान ने पहले ही फिल्म नहीं करने का फैसला किया था क्योंकि वह धोती नहीं पहनना चाहते थे। मैंने प्यार किया से पहले राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों के किसी भी अभिनेता ने कभी आधुनिक कपड़े नहीं पहने थे।

सूरज बड़जात्या ने बताया, "पहले हमने सोचा कि सलीम खान का बेटा हमारे साथ काम क्यों करना चाहेगा, इसलिए मैंने एक मैसेज भेजा और वह आ गया। और जब वह आया, तो वह बिल्कुल वैसा नहीं दिख रहा था...बहुत छोटे से, बाहर रिसेप्शन पर बैठे...मैंने कहा कि ये क्या हीरो ऐसे...उन्होंने मुझे अपनी तस्वीरें दीं और वो बहुत जादुई थीं। और वह इस आशंका के साथ आया कि मैं तो मना कर दूंगा, मुझे धोती-वोती पहना देंगे।"

उन्होंने आगे बताया कि वह प्रेम की भूमिका के लिए सलमान खान को कास्ट करने को लेकर आशंकित थे। बड़जात्या ने बताया, "मैं उसे आशंकित रूप से कहानी सुना रहा था, यह सोचकर कि वह इतना छोटा लड़का है और वह सोच रहा है कि वह इसे ठुकरा देना चाहता है।" लेकिन सभी को हैरानी हुई कि सलमान खान इस भूमिका को करने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने निर्देशक से यहां तक ​​कह दिया था कि किसी और को नहीं बल्कि उन्हें ही कास्ट करें।

फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म न सिर्फ सलमान खान बल्कि भाग्यश्री और सूरज बड़जात्या के करियर का टर्निंग पॉइंट थी। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सबसे हहिट फिल्मों में से एक रही, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। बता दें कि सूरज बड़जात्या अपकमिंग फिल्म उंचाई को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम