लाइव न्यूज़ :

Video: वाजिद खान के वो टॉप 5 गाने, जिन्होंने सलमान खान को बनाया 'दबंग', सुनें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2020 07:39 IST

अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।साजिद-वाजिद की जोड़ी में वाजिद गाते भी थे

सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का  42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

साजिद-वाजिद की जोड़ी में वाजिद गाते भी थे। एक दौर तो ऐसा भी रहा जब वो सलमान खान की आवाज बन गए थे। दरअसल, एक समय में सलमान खान की फिल्में तेजी से फ्लॉप हो रही थीं। वाजिद ने 'वांटेड' फिल्म का गाना 'मेरा ही जलवा' ऐसा आया कि अगले 10 सालों के लिए सलमान खान की जिंदगी का लाइन बन गया।

तुझे अक्सा बीच घुमा दूं आ चलती क्या, फिल्म 'गाड तूसी ग्रेट हो' में भी वाजिद ने का जलवा देखने को मिलावाजिद ने सलमान की आवाज बनने की शुरुआत असल में पार्टनर से ही कर दी थीसलमान की असल आवाज वो तब बने जब उन्होंने 'दबंग' में 'हमका पीनी है' गायासलमान खान के लिए गाने बनाने और उन्हें वाजिद के गाने से ही वो हिट होंगे, ऐसी बातें तब होने लगीं जब वाजिद ने 'पांडे जी सीटी' गाया

वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से वाजिद खान की मौत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि किडनी की बीमारी के चलते वाजिद खान की मौत हुई है।

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!