लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सलमान खान ने Video जारी करके लोगों को किया जागरूक, कहा-ये जिंदगी का सवाल है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 10:14 IST

सलमान खान ने लोगों से अपील करने के लिए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने लोगों से एक खास अपील की है।वह अपने फैंस के लिए हर दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।

दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के चपेट में हैं। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है। इसके अलावा देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। साथ ही भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 315 हो गई है। ऐसे में सलमान खान ने लोगों से एक खास अपील की है।

सलमान खान ने लोगों से अपील करने के लिए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए हर दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।

सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वीडियो शेयर करते सलमान कहते हैं नमस्कार...आप सब कैसे हैं मेरा नाम है सलमा खान, पहले तो उन सबको थैक्यू कहना चाहूंगा जो अभी तक काम कर रहे हैं जैसे हेल्थ, पुलिस और भी सभी...अपील ये है कि ये जो सरकार है ये आपके लिए हमारे लिए हम सबके लिए बोल रही है तो इसको गंभीरता से लीजिए। अफवाहें मत फैलाओ, ये हमेशा से एक दिक्कत है कि हमको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा, ये कोरोना वायरस किसी को भी हो सकता है।

सलमान आगे कहते हैं कि बस में ट्रेन में मार्केट में हर जगह...तो क्यों पंगे ले रहो हो कि बाहर जाना है, ये पब्लिक हॉलीडे नहीं है, ये बहुत ही गंभीर मामला है... ये सब बंद करो मास्क पहनो सुरक्षित करो अपने आप को हाथ धोओ साफ सुधरे रहो, लोगों से दूर रहो। ये सब करने में क्या दिक्कत है आपको, अगर किसी की जान बच रही है जानें बच रही हैं...आपकी खुद की जान बच रही है, तो क्यों नहीं कर रहे आप करो यार, ये जिंदगी का सवाल है। करो प्लीज.. थैक्यू।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने और लोगों को जागरूक करते हुए शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत अन्य कई बड़े कलाकार वीडियो मैसेज जारी कर चुके हैं। 

टॅग्स :सलमान खानकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच