लाइव न्यूज़ :

भोपाल और इंदौर में होगा IIFA अवॉर्ड समारोह, आज तारीख घोषित करेंगे सलमान खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2020 08:07 IST

आईफा अवार्ड 2020 की तैयारियों के लिए सरकार जुटी है. यह पहला अवसर होगा जब मध्य प्रदेश में यह समारोह होगा.  

Open in App
ठळक मुद्देआईफा अवार्ड 2020 का आयोजन इस बार मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में होगा. इसकी तारीखों की घोषणा आज (3 फरवरी) फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण करेंगे.

आईफा अवार्ड 2020 का आयोजन इस बार मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में होगा. इसकी तारीखों की घोषणा आज (3 फरवरी) फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण करेंगे.

आईफा अवार्ड 2020 की तैयारियों के लिए सरकार जुटी है. यह पहला अवसर होगा जब मध्य प्रदेश में यह समारोह होगा.  

राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईफा फिल्म अवार्ड 2020 के लिए समिति का गठन किया है. समिति में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव जनसंपर्क और सचिव वाणिज्यिक कर को सदस्य एवं सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है. इसके साथ ही आईफा फिल्म अवार्ड के कार्य सम्पादन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है.

इस अवार्ड समारोह को लेकर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यह अवार्ड समारोह मुंबई के अलावा विदेशों में ही आयोजित किया गया है, लेकिन यह गर्व का विषय है कि समारोह को आयोजित करने के लिए मध्यप्रदेश को चुना गया है. समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसके तारतम्य में 3 फरवरी को फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी भोपाल आ रहे हैं.

राजधानी के मिंटो हाल में एक प्रेस कांफं्रेस में फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर अवार्ड की तारीख घोषित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ मुख्यमंत्री की मीटिंग भी होगी जिसकी सभी तैयारियां की जा रही हैं.

टॅग्स :आईफा अवार्डमध्य प्रदेशसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?