लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने फैंस को दी बड़ी सीख, कहा- हमने बचपन से ही सीखा है कि भगवान हमारे अंदर है तो फिर...

By भाषा | Updated: April 16, 2020 18:06 IST

देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘‘ आप डॉक्टरों और नर्सों पर पत्थर फेंक रहे है जो आपकी जान बचा रहे हैं। और कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भाग रहे हैं अस्पतालों से! कहां भाग रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान अभी अपने फार्महाउस में अपनी मां सलमा, बहन अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा, बहनोई आयुश शर्मा और भतीजे आहिल समेत कुछ दोस्तों के साथ हैं। ‘बिग बॉस’ की छवि का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने 10 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंद के नियमों का उल्लंघन करने और स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की घटनाओं पर गुस्सा और निराशा जाहिर की है। ‘भारत’ अभिनेता अभी पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देश मानने की अपील की है। ‘बिग बॉस’ की छवि का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने 10 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिग बॉस अभी शुरू नहीं हो रहा है, यहां जिंदगी का बिग बॉस चल रहा है। ऐसे कुछ लोग हैं जो बंद का उल्लंघन कर रहे हैं। मैं यहां दो दिन की छुट्टी पर आया था लेकिन कोरोना ने सबको ‘छुट्टी’ पर भेज दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पहले हमने सोचा था कि यह फ्लू है। यह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा और सब घर लौट जाएंगे। लेकिन जब बंद हुआ तो सभी गंभीर हो गए।’’ अभिनेता अभी अपने फार्महाउस में अपनी मां सलमा, बहन अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा, बहनोई आयुश शर्मा और भतीजे आहिल समेत कुछ दोस्तों के साथ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी प्रार्थनाएं घर पर रहकर करें। हमने बचपन से ही सीखा है कि भगवान हमारे अंदर है। मरना तो सबको है, क्या आप वास्तव में मरना चाहते हैं? क्या आप अपने देश को खतरे में डालना चाहते हैं ? आपको यह सोचना होगा कि आप पुलिस, डॉक्टर और बैंकों में काम करने वाले लोगों का सहयोग करना चाहते हैं या नहीं।’’

देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आप डॉक्टरों और नर्सों पर पत्थर फेंक रहे है जो आपकी जान बचा रहे हैं। और कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भाग रहे हैं अस्पतालों से! कहां भाग रहे हैं? जीवन की तरफ या मौत की तरफ? कल्पना करें कि अगर डॉक्टर और पुलिस नहीं होते तो ऐसे लोग जो यह सोचते हैं कि यह उनके साथ नहीं होगा, वह पूरे भारत को अंधेरे में धकेल देते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस स्थिति को इतना भी खराब न बनाएं कि उन्हें आपको समझाने के लिए फौज की जरूरत पड़ जाए।’’

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!