लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, बॉलीवुड का नंबर 1 गाना 'स्वैग से स्वागत'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2018 14:49 IST

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड सलमान खान ने अपने नाम कर लिया है। जी हाँ सलमान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' का सॉन्ग 'स्वैग से स्वागत' बहुत ही पॉपुलर हुआ था।

Open in App

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड सलमान खान ने अपने नाम कर लिया है। जी हाँ सलमान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' का सॉन्ग 'स्वैग से स्वागत' बहुत ही पॉपुलर हुआ था। गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था हर किसी की जुबान पर बस 'स्वैग से स्वागत' का जादू चढ़ा हुआ था।

 'स्वैग से स्वागत' बॉलीवुड की हिस्ट्री में यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज मिलने वाला पहला सॉन्ग बन गया है। बता दें कि आज तक किसी भी इंडियन सॉन्ग को यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज नहीं मिलें हैं। सिर्फ सलमान खान का 'स्वैग से स्वागत' ही एक ऐसा सॉन्ग बना है जिसको 500 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिलें हैं। 

बॉलीवुड के लिए तो ये एक महा रिकॉर्ड है। साथ ह इस गाने को यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं जो इस गाने को बॉलीवुड का सबसे पसंद किये जाने वाला गाना बनाते हैं। 'स्वैग से स्वागत' के बोल इरशाद कामिल ने लिखें हैं और संगीत दिया है विशाल-शेखर ने।

 गाने को विशाल ददलानी और नेहा भसीन ने मिलकर गाया है। गाने को सलामन और कटरीना ने अपने डांसिंग मूव्स से और भी बेहतरीन बना दिया। रिलीज़ के बाद से ही गाने की पॉपुलैरिटी बहुत थी। वह धीरे-धीरे और भी ज्यादा बढ़ती ही चली गई और 500 मिलियन से भी जयादा व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टॅग्स :टाइगर जिंदा हैसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?