लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकि समुदाय के 'अपमान' मामले में सलमान की याचिका पर दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई, छह राज्यों में दर्ज है केस

By भाषा | Updated: August 10, 2018 21:13 IST

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रोमोशन के दौरान वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने खिलाफ छह राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने का अनुरोध किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की उस अर्जी पर सुनवायी दो सप्ताह बाद करने का आज निर्णय किया जिसमें उन्होंने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रोमोशन के दौरान वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने खिलाफ छह राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने का अनुरोध किया है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने पक्षों से कहा कि वे तब तक अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर लें। पीठ ने अर्जी पर अंतिम सुनवायी दो सप्ताह बाद करना तय किया।

अदालत ने खान के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर आपराधिक कार्यवाही और जांच पर गत 23 अप्रैल को रोक लगा दी थी। 

वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल अभिनेता की ओर से पेश हुए और अभिनेता के खिलाफ शिकायतों को ‘‘प्रेरित’’ करार दिया।

इससे पहले अदालत ने अधिवक्ता से कहा था कि वह खान के खिलाफ दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मुम्बई जैसे राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी मुहैया करायें।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस