लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने यूलिया वंतूर से शादी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं खुद फैंस को....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 14:49 IST

सलमान की शादी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सलमान हमेशा इस सवालल को टाल देते हैं। खबर है कि सलमान खान रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब सलमान खान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए शादी की खबरों को अफवाह करार दिया हैसलमान ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Corona Virus Lockdown) के चलते इन दिनों पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बंद पड़ी है। इन दिनों ना तो फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पा रही है। ऐसेमें हर साल की तरह से इस साल बी ईद पर सलमान खान की  फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते ये पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई। 

वहीं दूसरी तरफ हमेशा की तरह से  सलमान की शादी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  लेकिन सलमान हमेशा इस सवालल को टाल देते हैं। खबर है कि  सलमान खान रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगें।

अब सलमान खान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए शादी की खबरों को अफवाह करार दिया है। सलमान ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर मैं शादी या सगाई कुछ भी करता हूं तो पहले खुद से आकर बताऊंगा। मेरे लिए ये गर्व की बात होगी , मैं ये छुपाऊंगा नहीं। 

सलमाम ने कहा है कि  मैं उन स्टार्स की तरह नहीं जो इन बातों को छुपाकर रखे यह सोचकर कि मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। मैं अच्छे से जानता हूं कि पूरी दुनिया मेरे लिए खुश होगी। सलमान ने कहा कि अगर शादी मेरी होनी होगी तो हो जाएगी, शायद एक रात में ही।मैं एक दिन उठूं और सोचूं कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे।

यूलिया और सलमान अक्सर साथ देखे जाते हैं। यूलिया और सलमान काफी क्लोज हैं ये खबरें आती रहती हैं।यूलिया वंतूर इस समय सलमान खान के साथ उनके फार्महाउस पर समय बिता रही हैं। जैकलीन फर्नांडीस, निकेतन मधोक समेत कई लोग इनके साथ हैं। सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।  

 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!