लाइव न्यूज़ :

BB13:फैंस को लगेगा झटका-बिग बॉस में नहीं दिखाई देंगे सलमान खान, ये डायरेक्टर करेगा शो होस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2019 15:00 IST

बिग बॉस लवर्स के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान अपकमिंग वीकेंड का वार को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैंघर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है

बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है। घरवालों के बदलते रिश्तों का दौर यहां देखने को मिल रहा है। इस सबसे खुद घरवाले भी कभी कभी परेशान देखे जाते हैं। वहीं इन सबके बीच एक और बड़ा धमाका घर के अंदर होने वाला है।

दरअसल बिग बॉस लवर्स के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान अपकमिंग वीकेंड का वार को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे।

सलमान खान की जगह फैंस को शो रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे।यानि रोहित वीकेंड का वार के लिए सलमान खान को रिप्लेस कर रहे हैं। दरअसल आज यानि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन हैं। ऐसे में एक्टर अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को मनाएंगे।

वहीं शुक्रवार को ही वीकेंड का वार भी शूट होना है। जो शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार बर्थडे के कारण सलमान खान को मेकर्स ने छुट्टी दे दी है। यही कारण है कि उनकी जगह शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आने वाले हैं।

रोहित काफी समय से कलर्स के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। रोहित की स्ट्रांग्स और दमदार पर्सनैलिटी को देखते हुए सलमान की जगह उनको ये जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले सलमान खी जगह फराह खान को भी शो होस्ट करते देखा गया है। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?