लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर की मौत से टूटा बॉलीवुड का दिल, सलमान खान ने माफी मांगते हुए किया ट्वीट, लिखा- कहा सुना माफ, चिंटू सर

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 13:27 IST

ऋषि कपूर के निधन ने बॉलीवुड को बड़ा झटका दिया है> बॉलीवुड कलाकारो के साथ-साथ हर आम व्यक्ति ऋषि कपूर के निधन पर शोक जता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी फिल्म 'ये है जलवा' में ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले सलमान खान ने पुरानी बातों को भूलकर उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच विवाद की खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बृहस्पतिवार को महान कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। हिंदी फिल्म 'ये है जलवा' में ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले सलमान खान ने पुरानी बातों को भूलकर उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच विवाद की खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। 

सलमान खान ने भी ऋषि कपूर से माफी मांगते हुए ट्विटर पर लिखा है, " आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर, कहा सुना माफ, आपके परिवार और दोस्तों को ताकत और शांति।" वहीं अक्षय कुमार ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि कोई बुरा सपना देख रहा हूं। उन्होंने लिखा, ‘ ऋषि जी के निधन की दुखद खबर सुनी, यह दिल दहलाने वाला है। वह एक महान शख्स, बेहतरीन सह-कलाकार और परिवार के एक अच्छे मित्र थे। परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं।

अजय देवगन ने लिखा, ‘‘ एक के बाद एक झटका। ऋषि जी के निधन से दिल टूट सा गया है।’’ मनोज बाजपेयी ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अभी इरफान की जीवनी लिख ही रहा था कि ऋषि जी के निधन की खबर ने मुझे तोड़ दिया है। फिल्मकार करण जौहर ने लिखा, ‘‘ मेरा पूरा बचपन उन्हीं से था।’’ फरहान अख्तर ने भी ऋषि के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। 

जबकि परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों का कहना है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जंग जारी रखी।’’

टॅग्स :ऋषि कपूरसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच