लाइव न्यूज़ :

'रेस 3' की शूटिंग के लिए कश्मीर की वादियों में पहुंचे सलमान खान, CM महबूबा मुफ्ती से की मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2018 16:36 IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का फैंस को जमकर इंतजार है। ऐसे में सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के चलते कश्मीर में हैं।

Open in App

 सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का फैंस को जमकर इंतजार है। ऐसे में सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के चलते कश्मीर में हैं। वह फिल्म के खास हिस्से को शूट करने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं।  ऐसे में उन्होंने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती से भी मुलाकात की है।

जब वह सीएम मुफ्ती से मिले तो उनके साथ इस दौरान उनके साथ प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। इस खास मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर रमेश तौरानी ने पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने फोचो पोस्ट करते हुए लिखा है "रेस 3 की शूटिंग के लिए कश्मीर में स्वागत करने के लिए हम मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हैं।"  इस दौरान इन की बातचीत क्या हुई है इस बारे में पता नहीं लग पाया है।

वहीं, इससे पहले यहां शूटिंग के दौरान सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन तस्वीरों में सलमान खान जीप चलाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले  सलमान खान ने फिल्म का सोशल मीडिया के जरिए लोगो रिलीज किया था और अब फिल्म का फर्स्ट पोस्ट रिलीज कर दिया है। पोस्टर के जरिए सलमान खान का फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है।

सलमान खान ने खुद फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीद  पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'इस हफ्ते मिलाता हूं रेस 3 की फैमिली से, मेरा नाम है सिकंदर स्वार्थी पर निस्वार्थ।' दबंग खान का पोस्टर आते ही छा गया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर आते ही सलमान के चाहने वालों के बीच वायरल हो गया है। 

खास बात ये भी है कि सलमान ने पहली बार इस फिल्म में एक गाना भी लिखा है। कहा जा रहा है ये एक रोमांटिक गाना होगा। फर्स्ट पोस्ट और सलमान के लुक के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट भी साफ हो गई है।पोस्टर के जरिेए साफ कर दिया गया है कि ये फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :सलमान खानरेसमेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार