लाइव न्यूज़ :

मीका के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं सलमान खान, हो सकते हैं बैन!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2019 16:34 IST

सलमान खान जल्द की हॉस्टन में इवेंट करने जा रहे हैं। जिसमें मीका सिंह भी हिस्सा ले सकते हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर में हाल ही में धारा 370 खत्म की गई है। जिससे पाकिस्तान भारत से बौखलाया हुआ है, ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इसी बीच आठ अगस्त को सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जिसके बाद देशभर के लोग उनसे काफी गुस्सा है।  मीका को भारत में एफडब्लूऐईसीई और एआईसीडब्लूए ने बैन कर दिया है। इसके चलते सभी भारतीय कलाकारों को मीका के साथ काम ना करे की सलाह दी गई है।

खबर के अनुसार सलमान खान जल्द की हॉस्टन में इवेंट करने जा रहे हैं। जिसमें मीका सिंह भी हिस्सा ले सकते हैं। अप एंड क्लोज विद सलमान खाव नाम के इस इवेंट के लिए सलमान अमेरिका के 6 अलग अलग शहरों मे  परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट को  सोहेल खान की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी जेए इवेंट्स के जोर्डी पटेल के साथ मिलकर भारत में आयोजित किया जा रहा है। 

अब खबर है कि मीका भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अगर मीका सलमान के इस इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें भी यहां बैन किया जा सकता है।हालांकि अभी इस खबर पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है लेकिन कहा जा रहा है कि अगर सलमान खान के शो में मीका जाते हैं तो सलमान को बैन किया जा सकता है।

मुसीबत में फंसे मीका

ये कहना गलत नहीं होगी कि एक कार्यक्रम के कारण मीका ने अपने लिए बड़ी मुसीबत को मोल ले लिया है।मीका कराची में परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की मेंहदी के फंक्शन में पहुंचे थे। खबर के अनुसार जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर मीका सिंह नाइट का आयोजन किया था।

 ये कार्यक्रम 8 अगस्त को हुआ था। खबरों की मानें तो इसमें पुलिस अधिकारियों और यांदाद और स्टार क्रिकेटरों के परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ असद की नजदीकी की पुष्टि की है लेकिन दाऊद के परिवार से उनकी नजदीकी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। लोगों को उनका पाकिस्तान जाना पसंद नहीं आया तभी तो लोगों का गुस्सा इस पर फूट पड़ा है। 

टॅग्स :सलमान खानमीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार