लाइव न्यूज़ :

'Dabangg 3' Munna Badnaam Hua Video Song: फिल्म 'दबंग 3' का 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 10:29 IST

वीडियो के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा गया है. साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' का आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' मलिका अरोरा और सलमान खान पर फिल्माया गया था। मुन्नी बदनाम हुई उस वक्त का सुपरहिट ट्रैक था. 

Open in App

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्म दबंग 3 की अब जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. सलमान खान भी जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है. ऐसे में फिल्म का स्पेशल सॉन्ग रिलीज़ हो गया है.

'दबंग 3' का यह स्पेशल सॉन्ग है 'मुन्ना बदनाम हुआ'। इस सॉन्ग का वीडियो फाइनली रिलीज़ हो गया है. इस गाने में आपको बादशाह के रैप के साथ चुलबुल पांडे के स्वैग का तड़का देखने को मिलेगा. गाने को बादशाह के अलावा कमाल खान और ममता शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है. मुन्ना बदनाम हुआ गाने का म्यूजिक साजिद-वाजिद का है, वहीं इसके लिरिक्स दानिश साबरी और  रैप लिरिक्स बादशाह के है.

ऐसे में गाने ने वीडियो के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा गया है. साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' का आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' मलिका अरोरा और सलमान खान पर फिल्माया गया था। मुन्नी बदनाम हुई उस वक्त का सुपरहिट ट्रैक था. 

लगभग 9 साल बाद मेकर्स मुन्ना बदनाम हुआ लेकर आए हैं, यानी  ये बात तो तय है की चुलबुल पांडये के दबंगई वाला ये गाना इस साल पार्टी एंथम तो बनके रहेगा. गाने में आपको सलमान खान के साथ वारिना हुसैन भी ठुमके लगाते हुए नज़र आएंगी. सलमान खान का सिग्नेचर स्टेप कमाल का है. साथ ही सरप्राइज के तौर पर आपको डांस किंग प्रभुदेवा और सलमान खान का फेसऑफ डांस भी देखने को मिलेगा. प्रभुदेवा का डांस किलर है. कुल मिलाकर मुन्ना बदनाम हुआ गाना ज़बरदस्त और एंटरटेनिंग है.

दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर, अरबाज़ खान  लीड रोल में है. इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है. फिल्म में सुदीप किच्छा विल्लन के रोल में है. फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है.

यहां देखें... 'Dabangg 3' Munna Badnaam Hua Video Song...

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानप्रभु देवा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?