लाइव न्यूज़ :

टेबल पर चढ़कर सलमान खान ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 17:45 IST

सलमान खान की कुछ अनदेखी फोटो सामने आई हैं। जिससे साफ पता लग रहा है कि सलमान ने अपने घर पर ही पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 अपनी खट्टी मीठी यादें लेकर विदा हो गया है। नए साल पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग अलग जगहों पर पार्टी दी है।

2019 अपनी खट्टी मीठी यादें लेकर विदा हो गया है। नए साल 2020 का आगाज हो चुका है। नए साल पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग अलग जगहों पर पार्टी दी है।अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, शाहरुख खान, सोनम कपूर, सारा अली खान, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों ने विदेश में नए साल का जश्न मनाया। वहीं, सलमान खान ने देश में ही जश्न मनाया है।

सलमान खान की कुछ अनदेखी फोटो सामने आई हैं। जिससे साफ पता लग रहा है कि सलमान ने अपने घर पर ही पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं।

फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान स्टारकिड्स के साथ टेबल पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं। पार्टी में सलमान, संगीता बिजलानी, डेजी शाह और सई मांजरेकर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा साजिद नाडियाडवाला भी पार्टी में पहुंचे । सलमान खान की फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पर्दे पर ठीक ठाक कमाई की है। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।सलमान ने अपने बर्थडे की पार्टी नहीं दी थी लेकिन इसकी कसर उन्होंने न्यू ईयर पार्टी में पूरी कर ली है।

27 दिसंबर को ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक बेटी को जन्म दिया है।अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखा गया है।अर्पिता की डिलीवरी के कारण ही सलमान ने अपने जन्मदिन की पार्टी नहीं दी थी।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?